Sports

गॉल में कुलदीप यादव की क्यों हो गई पिटाई, किस वजह से परेशान लगा स्पिनर, ना टप्पा मिला और ना ही दिखा टशन

होमखेलक्रिकेट

गॉल में कुलदीप यादव की क्यों हो गई पिटाई, किस वजह से परेशान लगा स्पिनर

Last Updated:August 17, 2026, 19:56 IST

ind vs sl kuldeep yadav struggle:गॉल टेस्ट में कुलदीप को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा था और उनको मिला भी. स्पिन के अनुकूल मानी जा रही पिचों पर वह भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित होंगे ये तमाम एक्सपर्ट्स कह रहे थे पर हुआ इसका उल्टा. 14 ओवर में 65 रन लुटाकर 1 विकेट ले पाए वो भी 4.6 की इकॉनमी के साथ.गॉल में कुलदीप यादव की क्यों हो गई पिटाई, किस वजह से परेशान लगा स्पिनरZoomगॉल टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव भारत के सबसे महंगे गेंदबाज रहे

नई दिल्ली. गॉल टेस्ट के तीसरे दिन अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की वहीं कुलदीप यादव लाइन-लेंथ के लिए जूझते नजर आए. जिस पिच पर दोनों फिंगर स्पिनर गेंद को घुमा रहे थे उसी पिच पर कुलदीप यादव की जमकर पिटाई हुई. चाइनामैन गेंदबाज सबसे मंहगे साबित हुए. अब हर किसी के जेहन में सवाल है कि दूसरी पारी में कुलदीप का कमबैक होगा या मैच फिटनेस की समस्या उनकी गेंदबाजी पर हावी होता नजर आएगा.

कुलदीप यादव की प्रतिभा को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा. लेकिन उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. उनका करियर लगातार रुकता और फिर शुरू होता रहा है. क्या उन्हें उतने मौके मिले हैं, जितने वह हकदार थे? शायद नहीं. इसके बावजूद उन्होंने अपना रास्ता नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते रहे. किसी भी खिलाड़ी में यही वह गुण है, जिसे सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए और कुलदीप ने इस गुण को भरपूर दिखाया है इसीलिए गॉल की दूसरी पारी में उनका सफल हरोना कई मायनों में बपहुत अहम होगा.

कुलदीप को क्या हो गया?

गॉल टेस्ट में कुलदीप को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा था और उनको मिला भी. स्पिन के अनुकूल मानी जा रही पिचों पर वह भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित होंगे ये तमाम एक्सपर्ट्स कह रहे थे पर हुआ इसका उल्टा. 14 ओवर में 65 रन लुटाकर 1 विकेट ले पाए वो भी 4.6 की इकॉनमी के साथ.  अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ में बने रहना है, तो शुभमन गिल और उनकी टीम को यह सीरीज जीतनी होगी. ऐसे में कुलदीप को दूसरा पारी में अपना जादू दिखाना पड़ेगा. वह इस बात को किसी और से बेहतर समझते हैं और इस मौके के लिए पूरी तरह तैयार होंगे. मैच के दौरान कई बार स्पिन कोच साइराज बहुतुले को कुलदीप से बात करते हुए भी देखा गया.

दूसरी पारी निर्णायक होगी

2019 में रवि शास्त्री ने कुलदीप को टेस्ट क्रिकेट में भारत का मुख्य स्पिनर बताया था. लेकिन उसके बाद चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं चलीं. कुलदीप को जरूरत से कहीं ज्यादा मुकाबलों में बेंच पर बैठना पड़ा. अब सवाल यह है कि क्या कुलदीप आखिरकार इस मुश्किल दौर को पीछे छोड़ पाएंगे और श्रीलंका में खुद को भारत के प्रमुख स्पिनर के तौर पर स्थापित कर पाएंगे? पहली पारी में कम से कम ये होता नजर नहीं आया. दूसरा पारी में अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं, तो यह सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर का निर्णायक मोड़ नहीं होगा, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारत की किस्मत भी इससे काफी हद तक तय हो सकती है.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2026, 19:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj