National

खाड़ी से लेकर अमेरिका और यूरोप तक भारत बढ़ाएगा अपना दम, विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 6 देशों का तूफानी दौरा

होमताजा खबरदेश

खाड़ी से यूरोप तक जयशंकर का कूटनीतिक मिशन, बदलेगा भारत का वैश्विक समीकरण?

Last Updated:July 05, 2026, 03:36 IST

पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों और वैश्विक कूटनीति के नए दौर के बीच भारत ने अपनी रणनीतिक सक्रियता और तेज कर दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से छह देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना होंगे, जिसमें कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका शामिल हैं.खाड़ी से यूरोप तक जयशंकर का कूटनीतिक मिशन, बदलेगा भारत का वैश्विक समीकरण?Zoomविदेश मंत्री जयशंकर 6 देशों की यात्रा पर रवाना होंगे. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे. पांच से 10 जुलाई तक चार खाड़ी देशों कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान की जयशंकर की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद क्षेत्र में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, खाड़ी देशों का अपना दौरा पूरा करने के बाद, वह 13 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में साल 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करने न्यूयॉर्क जाएंगे. अपनी यात्रा के अंतिम चरण में जयशंकर तीसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स जाएंगे.

एमईए ने कहा, ‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.’ मंत्रालय ने कहा, ‘इन देशों की यात्रा के दौरान वह अपने समकक्षों और वहां के नेताओं से मुलाकात करेंगे.’ एमईए ने कहा कि यह यात्रा चारों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर केंद्रित होगी और इससे क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा.

मंत्रालय ने कहा, ‘इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर 13 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करने न्यूयॉर्क जाएंगे.’ एमईए ने एक बयान में कहा, ‘इसके बाद वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की तीसरी बैठक में भाग लेंगे और अपने यूरोपीय संघ तथा बेल्जियम के समकक्षों से बातचीत करेंगे.’

टीटीसी की शुरुआत 2022 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए की गई थी.

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj