Sports

रिंकू सिंह से ट्रैविस हेड तक, कोलकाता और हैदराबाद के मुकाबले को अकेले दम पर पलटने वाले खिलाड़ियों पर होगी नजर

Last Updated:May 03, 2026, 11:35 IST

सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घर पर खेलेगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. एसआरएच ने लगातार पांच मैच जीते है जबकि कोकाता ने भी पिछले दो मुकाबले में जीत का परचम लहराया है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए अंक तालिका में और ऊपर जाने की कोशिश करेगी. टीम ने लगातार पांच मैच जीते हैं और नौ मैचों में छह जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. केकेआर का सीजन अब तक मुश्किल भरा रहा है, लेकिन लगातार दो जीत के बाद टीम में नया आत्मविश्वास आया है, हालांकि वे अभी भी आठवें स्थान पर हैं.

इस सीजन में एसआरएच पहले ही केकेआर को हरा चुकी है, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. हालांकि, केकेआर की हालिया फॉर्म को देखते हुए तीन बार की चैंपियन टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, भले ही उनका प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा हो.

ट्रैविस हेड: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाकर इस सीजन में अपनी टीम के लिए जरूरी रन बनाए. उनकी पारी ने एसआरएच को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की और टीम ने आसानी से 200 से ज्यादा रन का पीछा किया. उनकी शुरुआत ने बाकी बल्लेबाजों के लिए काम आसान कर दिया.

Add as Preferred Source on Google

हैनरिक क्लासेन: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैनरिक क्लासेन इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कई अर्धशतक लगाए हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दी है, चाहे टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन कैसा भी रहा हो. उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर टीम को स्थिरता दी है और आगे भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

सलिल अरोड़ा: युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा हर बार जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज को शानदार तरीके से खेला और मैच को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई.

रिंकू सिंह ने केकेआर को लगातार दो जीत दिलाई है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम की लाज बचाई है. इस सीजन अब तक केकेआर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पिछला मैच अकेले दम पर पलटने वाले रिंकू एक बार फिर टीम के लिए उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे. उनकी कोशिश केकेआर को तीसरी जीत दिलाने की होगी.

वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन इस बार के आईपीएल में पिछले कुछ सालों के मुकाबले कमतर रहा है. इस सीजन की शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे. गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी क्षमता दिखा दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लिए और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी जीत में अहम भूमिका निभाई. अब वह एसआरएच के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में भारी रकम में खरीदा गया था, शुरुआती मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद अब उन्होंने बेहतर खेल दिखाया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने लय पकड़ ली है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने अच्छा योगदान दिया है और आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करना चाहेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj