National

वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने तक, शहद-लहसुन के 5 जबरदस्त फायदे शायद ही होंगे आपको मालूम

Last Updated:July 05, 2026, 09:42 IST

रोज सुबह खाली पेट शहद में भिगोया हुआ लहसुन खाने से इम्यूनिटी, पाचन, हार्ट हेल्थ और मेटाबॉलिज्म को लाभ मिल सकता है. रायबरेली की आयुष विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने इसके संभावित फायदे बताए, साथ ही सलाह दी कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी की स्थिति में सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं. इन्हीं में से दो महत्वपूर्ण तत्व हैं लहसुन और शहद. ये दोनों ही अपनी औषधीय गुणों के कारण प्राचीन काल से उपयोग किए जा रहे हैं. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्सा तक, इनका स्वास्थ्य लाभों के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया गया है. यदि आप एक महीने तक खाली पेट शहद में भिगोया हुआ लहसुन खाते हैं, तो आपके शरीर में ऐसे सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.

रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बी ए एम एस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि लहसुन और शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है. यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि पाचन, हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन और त्वचा की देखभाल में भी सहायक होता है.

हालांकि यदि आपको कोई एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, तो इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. नियमित रूप से इसका सेवन करके आप अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो इसे एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण प्रदान करता है. इसके अलावा इसमें विटामिन C, विटामिन B-6, मैग्नीज, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

शहद प्राकृतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. जब इन दोनों का संयोजन किया जाता है, तो यह एक सुपरफूड की तरह काम करता है.

अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करते हैं, तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इससे आपका शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए अधिक तैयार रहता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं दूर रहती हैं.,लहसुन और शहद का मिश्रण पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. यह पेट की हेल्थ को सुधारता है और पाचन तंत्र में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक होता है.

लहसुन और शहद दोनों ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है,अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो लहसुन और शहद का सेवन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है.

इस मिश्रण का सेवन करने से त्वचा में चमक आती है और यह पिंपल, झुर्रियों और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है. लहसुन और शहद शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर अधिक ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj