Gandhinagar Building Collapse | Gujarat News | गांधीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का स्लैब और क्रेन गिरा, 10 से 15 लोगों के दबने की आशंका

होमताजा खबरदेश
गांधीनगर में इमारत का स्लैब और क्रेन गिरा, 15 लोगों के दबने की आशंका
Last Updated:September 09, 2026, 23:55 IST
Gandhinagar Building Collapse: गांधीनगर के कुड़ासण में ‘द बोस्की एम्पायर’ नामक एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब और क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 से 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के साथ ही मौके पर अफ़रा-तफ़री का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है
ख़बरें फटाफट
गांधीनगर के कुड़ासण इलाके में ‘द बोस्की एम्पायर’ नामक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब और क्रेन अचानक गिर गई.
गुजरात के गांधीनगर में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. शहर के कुडासन इलाके में ‘द बोस्की एम्पायर’ नामक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब और क्रेन अचानक गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 10 से 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया. बचाव दल ने मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 से 10 घायलों को गांधीनगर सिविल अस्पताल भेजा गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
#WATCH | Gujarat | Visuals from the Kudasan area of Gandhinagar where a portion of an under-construction building collapsed. Rescue operations are underway at the site. More details awaited pic.twitter.com/bMQngQ3yhr



