Rajasthan

Babita Dhakad | पाकिस्तान जाना चाहती थी बबीता धाकड़, पति से अनबन के बाद इस आतंकी से कर ली निकाह!

होमदुनियाअन्य देश

पाकिस्तान जाना चाहती थी बबीता धाकड़, पति से अनबन के बाद आतंकी से कर ली निकाह!

Last Updated:June 23, 2026, 11:33 IST

Jaipur Women Terrorist Babita Dhakad: जयपुर में कथित जैश-ए-मोहम्मद स्लीपर सेल सदस्य बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा से पूछताछ तेज, पाक आतंकी अबू उबैदाह से ऑनलाइन निकाह और नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने की साजिश की जांच. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी अबू उबैदाह नाम के शख्स से ऑनलाइन निकाह किया था. फिलहाल बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं. जांच अधिकारी उसके मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रहे हैं.पाकिस्तान जाना चाहती थी बबीता धाकड़, पति से अनबन के बाद आतंकी से कर ली निकाह!Zoom पति से अनबन के बाद आतंकी से बबीता धाकड़ ने कर लिया निकाह!

जयपुर. जयपुर में पकड़ी गई कथित जैश-ए-मोहम्मद स्लीपर सेल सदस्य बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पूछताछ में कई नए इनपुट सामने आने का दावा किया जा रहा है. हालांकि एजेंसियों की जांच अभी जारी है और कई पहलुओं का आधिकारिक सत्यापन होना बाकी है. इस बीच सामने आई जानकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है.

बताया जा रहा है कि बबीता सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आई थी. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी अबू उबैदाह नाम के शख्स से ऑनलाइन निकाह किया था. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह संपर्क कब शुरू हुआ, कितना गहरा था और इसके पीछे किस तरह का नेटवर्क सक्रिय था.

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने की थी तैयारीपूछताछ में यह भी सामने आया है कि बबीता नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने की फिराक में थी. सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं कि क्या उसके यात्रा से जुड़े कोई इंतजाम किए जा चुके थे या यह योजना शुरुआती स्तर पर ही थी. इस मामले में बबीता के साथ जुड़े एक युवक की तलाश भी की जा रही है, जो कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था. जांच एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन अब महिलाओं को निशाना बनाने के लिए अलग तरीके अपना रहे हैं. जानकारी के अनुसार भारत में महिलाओं को प्रभावित करने और उनसे संपर्क बढ़ाने के लिए “जमात-उल-मुमिनात” नाम की एक महिला विंग बनाई गई है. बताया जा रहा है कि इसी नेटवर्क के जरिए महिलाओं का ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जाती है.

सवाई माधोपुर से जयपुर तक का सफर और पारिवारिक हालातशुरुआती जांच के मुताबिक बबीता मूल रूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली है. उसके पिता लालाराम धाकड़ कर्मचारी कॉलोनी में रहते थे, लेकिन कई साल पहले मकान बेचकर जयपुर आ गए थे. उसके पिता खादी विभाग में कार्यरत रहे हैं. बबीता की शादी हिंडौन में हुई थी, लेकिन पति से अनबन और तलाक के मामले के चलते वह पिछले काफी समय से जयपुर में अपने पिता के साथ रह रही थी. इस बीच न्यूज18 की टीम बबीता के घर भी पहुंची. परिवार ने कैमरे पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि बबीता के पिता ने ऑफ कैमरा इतना कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि कैमरा ऑन होते ही उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया और बात करने से मना कर दिया.

एजेंसियों की पूछताछ जारी, और खुलासों की संभावनाफिलहाल बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं. जांच अधिकारी उसके मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं. वहीं फरार युवक की तलाश भी तेज कर दी गई है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj