SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

होमखेलक्रिकेट
प्रैक्टिस मैच में यशस्वी फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गंभीर का चढ़ा पारा
Last Updated:August 08, 2026, 10:40 IST
श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले हुए आउट
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चल पाया. केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी सिर्फ 2 गेंद खेलकर चलते बने. यशस्वी, विश्व फर्नांडो की गेंद पर दिलुम सुदीरा के हाथों कैच आउट हुए. टेस्ट सीरीज से पहले यशस्वी का इस तरह जल्दी आउट होना टीम इंडिया के लिए काफी निराशाजनक है.
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू हो रहा है. उससे पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में मैदान पर उतरी है. भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे यहां क्लीन स्वीप करना होगा.
श्रीलंका ने 363 रन पर पारी की घोषित
भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी को घोषित किया. श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली. सबसे ज्यादा ओपनर बल्लेबाज रविंदु रसनथा ने 143 गेंद में 71 रनों रन बनाए. इसके अलावा उनके जोड़ीदार निशान मधुशंका ने भी तेज तर्रार अंदाज में 65 गेंद में 66 रन बनाए.
इन दोनों के साथ कप्तान सोनल दिनुशा ने भी 71 गेंद में 52 रनों का योगदान दिया. इन तीन के अलावा पवन रत्नायके ने 39 और पसिंदु सूरियाबंदारा ने 35 रनों की पारी खेली, जबकि अहान विक्रमसिंघे ने 31 और रमेश मेंडिस ने 32 रन बनाए. गेंदबाजी में भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि गुरनूर बरार के खाते में 1 विकेट आया. टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन के खाते में एक भी विकेट नहीं आया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 08, 2026, 10:40 IST



