glenn phillips record: ग्लेन फिलिप्स ने पहला ही टेस्ट शतक जड़कर बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, मैदान पर नहीं रुकी तालियां

होमखेलक्रिकेट
फिलिप्स ने पहला ही टेस्ट शतक जड़कर बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, नहीं रुकी तालियां
Last Updated:June 18, 2026, 23:02 IST
glenn phillips record: केनिंग्टन ओवल के मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने 100 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने ब्रेंडन मैकुलम और मार्टिन गप्टिल के बाद सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं. नंबर-7 पर आकर फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए पहली पारी में यह महत्वपूर्ण रन बनाए. फिलिप्स आउट होकर लौटे तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़हड़ से गूंज उठा. चाहे इंग्लैंड का सपोर्टर ही क्यों न हो, हर किसी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.ग्लेन फिलिप्स तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे कीवी बल्लेबाज बने.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने संकटमोचक बनते हुए एक यादगार पारी खेली है. जब कीवी टीम पहली पारी में सस्ते में सिमटने की कगार पर थी, तब फिलिप्स ने ओवल के मैदान पर इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया. उनकी इस आक्रामक और साहसी पारी के दम पर न सिर्फ न्यूजीलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की, बल्कि मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर इस कीवी बल्लेबाज का अभिवादन किया. अपने पहले टेस्ट शतक के साथ फिलिप्स ने एक अनोखे क्लब में भी जगह बना ली, जिसमें उनसे पहले न्यूजीलैंड के सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं.
ऐसा करने वाले बने तीसरे कीवी बल्लेबाजअपने पहले टेस्ट शतक के साथ ही फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने की उपलब्धि नाम की. ऐसा करने वाले वह न्यूजीलैंड के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले यह कारनामा ब्रेंडन मैकुलम और मार्टिन गप्टिल ही कर पाए हैं. फिलिप्स ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में दो-दो शतक बनाए हैं.
संकट में घिरी कीवी टीम को फिलिप्स ने उबारामैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 291/7 से आगे खेलना शुरू किया. टीम पर जल्द ही ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन ग्लेन फिलिप्स के इरादे कुछ और ही थे. उन्होंने पुच्छले बल्लेबाजों के साथ मिलकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों पर जवाबी हमला बोल दिया. फिलिप्स ने काइल जेमिसन (41 रन) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 70 से अधिक रनों की बेहद महत्वपूर्ण और आक्रामक साझेदारी की.
लंच से पहले ठोका शतकजेमिसन एक छोर संभालकर स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे, तो वहीं फिलिप्स ने सनी बेकर और जोश टंग जैसे गेंदबाजों के खिलाफ चौकों की बरसात कर दी. पहले ड्रिंक्स ब्रेक तक दोनों ने स्कोर को 360 के पार पहुंचा दिया. इसके तुरंत बाद फिलिप्स ने लंच से ठीक पहले महज 133 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लिया. अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करने के ठीक बाद ग्लेन फिलिप्स अपनी पारी को और आगे नहीं बढ़ा सके. वह मैथ्यू फिशर की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने अपनी 135 गेंदों की पारी में 100 रन बनाए, जिसमें 18 शानदार चौके शामिल रहे. भले ही वह शतक लगाते ही आउट हो गए, लेकिन तब तक वह न्यूजीलैंड को 391 के एक बेहद मजबूत स्कोर तक पहुंचा चुके थे.
मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंडऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 391 रन बनाए. फिलिप्स आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. फिलिप्स ने आठवें विकेट के लिए काइल जैमिसन के साथ 87 रन की अहम साझेदारी की. कीवी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने भी अर्धशतक लगाया. ब्लंडेल 84 गेंदों पर 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इसके अलावा, रचिन रवींद्र ने 33, टॉम लैथम ने 27 और हेनरी निकोलस ने 24 रन बनाए थे. कीवी टीम की पारी में अतिरिक्त 53 रनों की बड़ी भूमिका रही. फिलिप्स के बाद यह पारी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इंग्लैंड के लिए पार्ट टाइम गेंदबाज के रूप में आए जैकब बेथल सबसे सफल रहे. बेथेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए. जोश टंग को 1 विकेट मिला.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



