Entertainment

गोविंदा ने तारीफ सुनकर महंगी शर्ट कर दी गिफ्ट, राजकुमार ने बना लिया रूमाल, मूवी ‘जंगबाज’ के सेट का मजेदार किस्सा

Last Updated:July 02, 2026, 23:27 IST

दिग्गज अभिनेता राजकुमार का मिजाज बड़ा अनूठा था. उनके शाही अंदाज और बेबाक मिजाज के कई किस्से मशहूर है. वे एक्टर बनने से पहले मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे. राजकुमार की शख्सियत से प्रभावित होकर एक फिल्ममेकर ने उन्हें एक्टिंग का ऑफर दिया था. राजकुमार की जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा स्टार गोविंदा से जुड़ा है. उन्होंने कभी खुश होकर राजकुमार को अपनी एक शर्ट गिफ्ट की थी, मगर राजकुमार ने उसे काटकर अपना रूमाल बना लिया.

ख़बरें फटाफट

गोविंदा ने तारीफ सुनकर महंगी शर्ट कर दी गिफ्ट, राजकुमार ने बना लिया रूमालZoomफिल्म ‘जंगबाज’ में गोविंदा-राजकुमार ने साथ काम किया था.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के कड़क एक्टर राजकुमार अपनी दमदार आवाज और रॉयल अंदाज के लिए जितने मशहूर थे. वे अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए भी चर्चित थे. राजकुमार के जीवन का एक किस्सा बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा से जुड़ा हुआ है. फिल्म ‘जंगबाज’ की शूटिंग के दौरान गोविंदा एक बहुत ही खूबसूरत और चमकीली शर्ट पहनकर सेट पर आए थे. राजकुमार को वह शर्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने गोविंदा से उसकी तारीफ कर दी. गोविंदा अपने सीनियर एक्टर की पसंद देखकर बेहद खुश हुए. उन्होंने वह शर्ट तुरंत राजकुमार को गिफ्ट कर दी. गोविंदा को लगा कि राजकुमार इसे किसी खास मौके पर पहनेंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद जब उन्होंने राजकुमार को उसी शर्ट के कपड़े का टुकड़ा जेब से निकालकर अपनी नाक साफ करते देखा, तो वे हैरान रह गए. राजकुमार ने उस महंगी शर्ट को काटकर अपना पॉकेट रूमाल बना लिया था.

राजकुमार का फिल्मी दुनिया में आने का सफर भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था. फिल्मों में कदम रखने से पहले वे मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी करते थे. उनकी कड़क आवाज और बेबाक अंदाज पुलिस महकमे में भी मशहूर था. एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे किसी मामले के सिलसिले में पुलिस स्टेशन आए थे. वे राजकुमार की कड़क बातचीत, शानदार पर्सनैलिटी और गजब के कॉन्फिडेंस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें फिल्म ‘शाही बाजार’ का ऑफर दे डाला. राजकुमार के मन में भी कहीं न कहीं एक्टिंग की चाहत थी, इसलिए उन्होंने बिना देर किए तुरंत पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और मायानगरी की तरफ चल पड़े.

फिल्म ‘रंगीली’ से किया था डेब्यूराजकुमार ने साल 1952 में फिल्म ‘रंगीली’ से अपने करियर की शुरुआत की. उन्हें शुरू में काफी स्ट्रगल करना पड़ा और उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी रहीं. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में पैर जमा लिए. उन्होंने ‘मदर इंडिया’, ‘पाकीजा’, ‘वक्त’, ‘हीर रांझा’, ‘सौदागर’ और ‘तिरंगा’ जैसी कई सदाबहार फिल्मों में अभिनय किया. लोग आज भी उनके डायलॉग्स दोहराते हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया. राजकुमार को ‘दिल एक मंदिर’ और ‘वक्त’ जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

कैंसर से गई जानराजकुमार अपने अनोखे और बिंदास मिजाज से सबको डरा कर रखते थे. वे जिंदगी के आखिरी दिनों में गले के कैंसर जैसी बेहद दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे थे. खतरनाक बीमारी का असर उनकी उस बुलंद आवाज पर भी पड़ा. आखिरकार, उन्होंने 3 जुलाई 1996 को 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. राजकुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े किस्से लोगों के दिलों में बस रहेंगे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj