Entertainment

गोविंदा के बेटे यशवर्धन की बॉलीवुड में एंट्री पक्की, हॉरर कॉमेडी फिल्म से करेंगे डेब्यू, मां सुनीता आहूजा संग करेंगे काम

Last Updated:August 22, 2026, 08:05 IST

पत्नी सुनीता आहूजा से पारिवारिक कलह के बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के परिवार से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनके बेटे यशवर्धन आहूजा फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी अहम किरदार में होंगी. साजिद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

गोविंदा के बेटे यशवर्धन की बॉलीवुड में एंट्री पक्की, इस फिल्म से करेंगे डेब्यूZoomबॉलीवुड डेब्यू के लिए यशवर्धन आहूजा तैयार.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में उन पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कई बयान दिए थे और गोविंदा ने भी पलटवार किया. इस बीच सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी वापस ले ली, जिससे कपल के फैंस ने राहत की सांस ली है. इस पूरे ड्रामे के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं.

यशवर्धन हॉरर कॉमेडी फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं. गुरुवार को फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ के मेकर्स ने इस बात का आधिकारिक ऐलान किया. इस फिल्म में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ से फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल नजर आएंगी. फिल्म में जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी अहम रोल में दिखेंगे. लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि रीयल लाइफ की तरह ही पर्दे पर भी सुनीता आहूजा, यशवर्धन की मां के किरदार में नजर आएंगी. यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

क्या है यशवर्धन की पहली मूवा का नाम?

साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इससे पहले एएनआई से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने फिल्म में अपने रोल को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे यश के साथ काम कर रही हैं और एकता कपूर के काफी करीब हैं. एकता की वजह से ही उन्होंने नेटफ्लिक्स का शो किया था. सुनीता का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है, जब मां और बेटे किसी फिल्म से एक साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

सुनीजा आहूजा ने वापस ली तलाक की अर्जी
दूसरी तरफ, गोविंदा का पारिवारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को सुनीता ने तलाक की अर्जी यह कहते हुए वापस ले ली कि गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने का प्लान बना रहे हैं. यह विवाद तब और बढ़ गया जब गोविंदा और कोमल रानी को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया.

गोविंदा का सुनीता आहूजा पर पलटवार

इसके बाद सुनीता ने पैपराजी से बातचीत में गोविंदा के खिलाफ काफी तल्ख तेवर दिखाए. इस पर पलटवार करते हुए गोविंदा ने सुनीता को अपनी भाषा पर संयम रखने की हिदायत दी. इन तमाम विवादों के बीच गोविंदा भी लगभग सात साल बाद फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें कोमल रानी स्वर्णकार ही हीरोइन है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 22, 2026, 08:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj