Entertainment

‘दादा-पोती की जोड़ी’, 48 साल छोटी हीरोइन संग रिचर्ड के रोमांस पर बवाल, कभी शिल्पा शेट्टी से KISS पर हुआ था विवाद

Last Updated:August 07, 2026, 20:18 IST

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेयर की 48 साल छोटी हीरोइन के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, तो विवाद खड़ा हो गया. उनकी फोटोज एक रोमांटिक फिल्म के शूट की बताई जा रही हैं, मगर लोग उनकी कास्टिंग से असहज हैं. वे उन्हें ‘दादा-पोती’ बता रहे हैं. हालांकि, एक्टर ने असल जिदंगी में भी छोटी उम्र की लड़कियों को डेट किया था. रिचर्ड गेयर की तीसरी पत्नी एलेजांद्रा सिल्वा उनसे 33 साल छोटी हैं. एक्टर के रोमांटिक मिजाज से भारतीय भी वाकिफ हैं. उन्होंने एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था, जिस पर खूब विवाद हुआ था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'दादा-पोती की जोड़ी', 48 साल छोटी हीरोइन संग रिचर्ड के रोमांस पर बवालZoomरिचर्ड गेयर की लव लाइफ विवादों से घिरी रही है. (फोटो साभार: Instagram)

नई दिल्ली: रिचर्ड गेयर अपने रंगीले मिजाज के लिए मशहूर हैं. हालांकि, उनका यही मस्तमौला अंदाज उन्हें मुसीबत में डाल देता है. उन्होंने 2007 में एड्स जागरूकता अभियान में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को जबरन किस कर लिया था. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद रिचर्ड ने यह कहकर माफी मांग ली कि वे बताना चाहते थे कि चूमने से एचआईवी नहीं फैलता. वे एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं. दरअसल, 76 साल के रिचर्ड गेयर की 48 साल छोटी एक्ट्रेस डायना सिल्वर्स के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे लोग पचा नहीं पा रहे हैं.

रिचर्ड और डायना की तस्वीरें उनकी रोमांटिक फिल्म ‘एसिमेट्री’ की हैं, जिसमें दोनों साथ में बैठे आइसक्रीम का लुत्फ उठा रहे हैं. स्टार की फोटोज तब क्लिक की गईं, जब वे अपनी रोमांटिक फिल्म की शुरू कर रहे थे. दोनों सितारों के बीच 48 साल का फासला है. ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्ड गेयर ने न्यूयॉर्क में नई फिल्म ‘एसिमेट्री’ की शूटिंग के दौरान अपनी को-स्टार डायना सिल्वर्स के साथ एक रोमांटिक डेट सीन शूट किया.

लिसा हैलिडे के नॉवेल पर आधारित है फिल्मरिचर्ड गेयर इस महीने के आखिर में 77 साल के हो जाएंगे. वे फिल्म में एज्रा नाम के अनुभवी लेखक का रोल निभा रहे हैं, जबकि 28 साल की डायना सिल्वर्स एलिस नाम की एक लिटरेरी असिस्टेंट का रोल कर रही हैं. दोनों के बीच कई सीन हैं. फिल्म ‘एसिमेट्री’ लिसा हैलिडे के इसी नाम के बेस्ट-सेलिंग नॉवेल पर बनी है. यह कहानी मशहूर लेखक फिलिप रोथ के साथ लेखिका के रिश्ते के अनुभव पर आधारित है, जो उनसे 43 साल बड़े थे. फिल्म उस कहानी को दिखाती है, जिसमें दोनों किरदार अचानक सेंट्रल पार्क में मिलते हैं. कहानी उनके सीक्रेट रोमांटिक अफेयर में बदलने के बाद आगे बढ़ती है.

एडवर्ड ज्विक कर रहे डायरेक्टफिल्म को अनुभवी फिल्ममेकर एडवर्ड ज्विक डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने ‘शेक्सपियर इन लव’ के लिए बेस्ट पिक्चर का एकेडमी अवॉर्ड जीता था. उन्होंने ‘लीजेंड्स ऑफ द फॉल’ और ‘द लास्ट समुराई’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. रिचर्ड गेयर ने असल जिंदगी में भी उन महिलाओं के साथ रोमांस किया, जिनके साथ उनकी उम्र का फासला ज्यादा था. रिचर्ड गेयर की तीसरी पत्नी एलेजांद्रा सिल्वा उनसे 33 साल छोटी हैं. एक्टर की पहली पत्नी और टॉप मॉडल सिंडी क्रॉफर्ड भी उनसे 15 साल छोटी थीं. दोनों की शादी 1991 से 1995 तक चली थी.

रिचर्ड गेयर और डायना सिल्वर्स की कास्टिंग से नाराज लोगरिचर्ड गेयर और डायना सिल्वर्स के बीच 48 साल का अंतर है. लोगों का ध्यान इस बात पर भी है कि दोनों पर्दे पर कैसी केमिस्ट्री दिखाते हैं. हालांकि, उनकी कास्टिंग पर विवाद भी हुआ है. कई लोगों ने 48 साल के उम्र के अंतर पर हैरानी जताई और कहा कि यह रोमांस दादा और पोती जैसा लगता है. पोस्ट पर लोग कमेंट करके अपनी नाराजगी जता रहे हैं, ‘मेरे पिता और मेरी बेटी के बीच भी इतना ही उम्र का अंतर है… दादा और पोती जैसा.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘इसके लिए टारगेट ऑडियंस कौन है? मैं एक महिला हूं और सच में इसे नहीं देखना चाहती.’

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 07, 2026, 20:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj