Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच स्टेडियम में देखना है? टिकट में पैसे नहीं करने होंगे खर्च, फैंस को मिला खास तोहफा

होमखेलक्रिकेट

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच स्टेडियम में देखना है? स्टेडियम में फ्री हुई एंट्री

Last Updated:August 07, 2026, 19:51 IST

IND vs SL Tests Free Entry in Stadium: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. बोर्ड ने ऐलान किया है कि गॉल और कोलंबो में खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह मुफ्त होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा इस सीरीज में बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचें, इसी मकसद से श्रीलंका क्रिकेट ने यह फैसला लिया है. 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट और 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा.Amazon Prime DayTop Deals Insideभारत-श्रीलंका टेस्ट मैच स्टेडियम में देखना है? स्टेडियम में फ्री हुई एंट्रीZoomभारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों के लिए स्टेडियम में एंट्री.

कोलंबो. श्रीलंका और भारत के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी है. दर्शकों को बिना किसी रुकावट के आने जाने के लिए श्रीलंका क्रिकेट द्वारा दोनों मैदानों पर खास एंट्री पॉइंट तय किया गया है.

श्रीलंका क्रिकेट ने दिया तोहफाबोर्ड की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि श्रीलंका और इंडिया के बीच आने वाली टेस्ट सीरीज में दर्शकों की एंट्री फ्री होगी. इससे क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड-क्लास टेस्ट क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका मिलेगा.” गॉल मैच देखने आने वाले दर्शकों को गेट नंबर 4 से फ्री एंट्री मिलेगी, जबकि कोलंबो में फैंस गेट 3, 4, 5 और 7 से ग्राउंड में जा सकते हैं.

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, “श्रीलंका क्रिकेट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा क्रिकेटरों, परिवारों और खेल प्रेमियों को इस पहल का फायदा उठाने और श्रीलंका और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का अनुभव करने के लिए दिल से बुलाता है.”

WTC के लिहाज से अहम सीरीजवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद भारत को फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए छठे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. भारत ने 2017 में श्रीलंका के अपने पिछले टेस्ट दौरे में पूरी तरह से दबदबा बनाया था. तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से जीती थी. मौजूदा सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम जहां युवा खिलाड़ियों से भरी है, जबकि श्रीलंकाई टीम में भी युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 07, 2026, 19:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj