Entertainment

पहचानो कौन: रणबीर कपूर का वो लंगोटिया यार, आज TV की दुनिया पर करता है राज! साथ में बंक की क्लास, खेला फुटबॉल

Last Updated:July 02, 2026, 07:40 IST

स्कूल की दोस्ती कई बार उम्रभर साथ चलती है. जब दो दोस्तों में एक बॉलीवुड का मेगास्टार बन जाए और दूसरा टीवी का सबसे बड़ा चेहरा तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. रणबीर कपूर का भी एक ऐसा ही बचपन का यार है, जिसके साथ उन्होंने एक ही क्लास में पढ़ाई की, स्कूल की शरारतें कीं और फुटबॉल के मैदान में एक ही टीम से खेला. सालों बाद जब दोनों की मुलाकात कैमरे पर हुई तो रणबीर भी पुरानी यादों में खो गए और बचपन का ऐसा राज खोल दिया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. आज यह दोस्त टीवी की दुनिया पर राज करता है और करोड़ों दर्शकों का चहेता स्टार बन चुका है. क्या आप पहचान पाए?

नई दिल्ली. बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी जगत का एक बेहद पॉपुलर और टॉप एक्टर, बचपन में रणबीर कपूर का क्लासमेट रह चुका है? इतना ही नहीं, दोनों ने स्कूल के दिनों में एक ही टीम के लिए फुटबॉल भी खेला है.

ये कोई और नहीं, बल्कि टीवी के मशहूर एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों का रिश्ता बचपन से जुड़ा हुआ है. दोनों ने मुंबई के प्रतिष्ठित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में साथ पढ़ाई की और स्कूल के दिनों में एक ही फुटबॉल टीम का हिस्सा भी रहे. फाइल फोटो.

इस दिलचस्प सच से ज्यादातर फैंस बिल्कुल अनजान थे, लेकिन साल 2022 में रणबीर कपूर ने खुद इस राज से पर्दा उठाया. अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ के प्रमोशन के दौरान टीवी शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ में किया था. शो के दौरान रणबीर ने दर्शकों को चौंकाते हुए बताया कि अर्जुन बिजलानी उनके स्कूलमेट रहे हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. फाइल फोटो.

Add as Preferred Source on Google

शो पर रणबीर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘लोग जानते नहीं हैं यह मगर हम एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. हम एक ही स्कूल, एक ही क्लास और फुटबॉल के लिए एक ही हाउस में थे.’ पुरानी यादों को ताजा करते हुए रणबीर ने अर्जुन की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि बचपन के दोस्त को आज टेलीविजन इंडस्ट्री में इतनी सफलता हासिल करते देख उन्हें बेहद खुशी होती है. फाइल फोटो.

रणबीर ने अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा, वह एक अच्छा एक्टर, शानदार होस्ट और जिम्मेदार पिता बताते हुए कहा कि किसी पुराने दोस्त को इस मुकाम तक पहुंचते देखना दिल को सुकून देता है. रणबीर की बात सुनकर अर्जुन बिजलानी भावुक हो गए. उन्होंने रणबीर का धन्यवाद किया और उन्हें गले लगा लिया. दोनों सितारों का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और आज भी समय-समय पर इसकी क्लिप्स इंटरनेट पर सामने आती रहती हैं. फाइल फोटो.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने ‘मिले जब हम तुम’, ‘नागिन’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे सफल धारावाहिकों में एक्टिंग की है. इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के विजेता भी रह चुके हैं. अभिनय के साथ-साथ अर्जुन ने कई टीवी शोज को होस्ट भी किया है. फाइल फोटो.

वहीं, रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे सफल एक्टर्स में शुमार हैं. फिल्मों के साथ-साथ उनके पर्सनल लाइफ और पुराने किस्से भी अकसर चर्चा में रहते हैं. जल्द वह फिल्म ‘रामायणम्’ में नजर आने वाले हैं. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj