Fish: विटामिन D- B12 से भरपूर! हफ्ते में 2 बार खाएं ये मछली, बालों से लेकर दिल तक मिलेंगे कई फायदे

Last Updated:July 01, 2026, 15:39 IST
Best Fish For Health: अगर आप मछली खाना पसंद करते हैं, तो सार्डिन मछली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. ये एक सस्ती मछली है जो बालों से लेकर दिल से संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती है.
ख़बरें फटाफट
मछली सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि अपने जबरदस्त फायदों के लिए भी जाना जाता है. यदि आप नॉनवेज खाते हैं, तो हफ्ते में 2-3 बार मछली को अपने डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. मछली दिल को स्वस्थ रखने के साथ, कार्यक्षमता बढ़ाने और शरीर की संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है. इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन से लेकर ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, डी और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.
हालांकि सभी मछलियां एक तरह की नहीं होती है. सबकी अपनी खासियत है और इसी के आधार पर इनकी कीमत तय होती है. लेकिन यदि आप सस्ते में ज्यादा फायदे लेना चाहते हैं, तो सार्डिन मछली एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. ये छोटे आकार की तैलीय फिश है, जिसे आप सप्ताह में कम से कम दो बार खा सकते हैं.
सार्डिन मछली खाने के फायदे
यदि आप अपनी बालों की हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं, तो सार्डिन मछली आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बाल झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से बाल घने और चमकदार बने रह सकते हैं तथा समय से पहले सफेद होने की संभावना भी कम हो सकती है.
विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों के कारण ये मछली हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होती है. ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी घनत्व बढ़ाने में मदद करते हैं.इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.
दिल की सेहत के लिए भी यह मछली काफी सेहतमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह रक्त वाहिकाओं में थक्के बनने के खतरे को भी कम कर सकती है, जिससे उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक का जोखिम घट सकता है.
इसके अलावा इस छोटी मछली में मौजूद पोषक तत्व याददाश्त को बेहतर बनाने और दिमाग को सक्रिय रखने में भी सहायक माने जाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह मछली बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध होती है और आम लोगों की पहुंच में रहती है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



