अजमेर के किशनगढ़ का बेटा बना हीरो! हरियश राजपुरोहित ने RAS में 17वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Last Updated:April 18, 2026, 19:02 IST
RAS Result 2024: अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी हरियश राजपुरोहित ने RAS परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. हरियश ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के बल पर यह मुकाम पाया. उन्होंने नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया. उनकी इस उपलब्धि ने युवाओं को प्रेरित किया है कि सही दिशा और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. अजमेर जिले के किशनगढ़ तहसील के हरियश राजपुरोहित ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 भर्ती परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता अर्जित की है. जैसे ही आज RAS का रिजल्ट जारी हुआ, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. साधारण परिवार से आने वाले हरिहर की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है. यह उनका दूसरा प्रयास था जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की.
हरियश राजपुरोहित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुदेव, ताऊजी श्रीराम प्रकाश जी, पिता रामभरोष जी, बड़े भाई रामदास जी और पूरे परिवार को दिया है. उन्होंने बताया कि स्प्रिंग बोर्ड अकादमी से की गई तैयारी का भी उनकी सफलता में बड़ा योगदान रहा. वे पीसीएम फोर बैच के छात्र रहे और 2022 से उन्होंने पूरी तरह RAS की तैयारी में खुद को समर्पित कर दिया था. हरियश पहले से जयपुर में कॉर्पोरेट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया.
लगातार मेहनत और नियमित पढ़ाई बनी सफलता की कुंजीउन्होंने आगे बताया कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण लगातार और नियमित पढ़ाई रही. उन्होंने रोजाना 10-12 घंटे तक पढ़ाई की और कभी भी लय नहीं टूटने दी. उनका मानना है कि एक-दो दिन ज्यादा पढ़ने से बेहतर है कि हर दिन नियमित रूप से पढ़ाई की जाए. उन्होंने सीमित और सटीक स्टडी मटेरियल पर ही फोकस रखा और बार-बार रिवीजन किया.
वंचित और कमजोर वर्गों के लिए करना चाहते है कामउनका कहना है कि कंसिस्टेंसी ही सबसे अहम है, जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिला सकती है. हरियश ने आगे की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए काम करना चाहते हैं और प्रशासनिक सेवा के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 18, 2026, 19:02 IST



