सर्दियों का हेल्थ बूस्टर! यह सूप बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता, मौसमी बीमारियों से बचाव में भी है बेहद असरदार – Rajasthan News

Last Updated:December 06, 2025, 12:34 IST
विंटर हेल्दी सूप: सर्दियों में अदरक-लहसुन का सूप शरीर को गर्माहट देने के साथ इम्युनिटी बढ़ाता है. यह सूप जिंजरॉल और एलिसिन जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है, जो सर्दी-खांसी, गले की खराश और पाचन समस्याओं में राहत देता है. इसे बनाना आसान है और आयुर्वेद इसे प्राकृतिक ऊर्जा व रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाला अमृत जैसा मानता है.
सर्दियों का मौसम गर्म गर्म खाने का मौसम मौसम होता है. इस मौसम में चटनी और सूप खाने का जायका दुगना कर देते हैं. ऐसे में अदरक और लहसुन का सूप स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह सूप न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है. यह सूप सदियों से पारंपरिक घरेलू नुस्खे के तौर पर प्रयोग किया जा रहा हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसन तरीका.

गृहिणी पूजा वर्मा ने बताया कि इस सूप को बनाने के लिए अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है. इसके लिए ताजा अदरक (2 इंच का टुकड़ा), लहसुन की 8 से 10 कलिया, 1 मध्यम आकार का प्याज, एक टमाटर, एक बड़ा चम्मच घी या तेल, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया की जरूरत होती है. इसके अलावा पालक या मक्के के दाने भी मिलाए जा सकते हैं. स्वाद और सेहत बढ़ाने के लिए एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस भी अंत में डाला जा सकता है.

सूप बनाने की आसान विधि: गृहिणी पूजा वर्मा ने बताया कि सूप बनाने के लिए सबसे पहले अदरक और लहसुन को बारीक पीस लें. एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें जीरा भूनें. फिर बारीक कटे प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर दो मिनट तक चलाए. अब कटे टमाटर और मसाले डालकर पकाए. इसके बाद टमाटर के गल जाने पर तीन कप पानी डालें और उबाल आने दें. फिर लगभग 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. लास्ट में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
Add as Preferred Source on Google

यह सूप सेहत का खजाना है. अदरक में मौजूद जिंजरॉल और लहसुन में एलिसिन नामक तत्व प्रबल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण रखते हैं. यह सूप सर्दी-खांसी, गले की खराश और कफ की समस्या में राहत देता है. इसके अलावा यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में भी यह लाभकारी है. वहीं, यह रक्त परिसंचरण को सुचारू करके बॉडी को डिटॉक्सीफाई भी करता है.

आयुर्वेद में अदरक और लहसुन दोनों को ही गर्म तासीर वाला माना गया है. ये सर्दी में शरीर को ऊर्जा देते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि अदरक और लहसुन का सूप जीवाणुरोधी और विषाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है. इसके नियमित सेवन से यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने और रक्तचाप को कम करने में सहायक पाया गया है. यह एक प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है. यानी, सर्दी के मौसम में अदरक और लहसुन का सूप किसी अमृत से कम नहीं है.

अदरक-लहसुन का सूप सर्दियों के लिए बहुत फायदेमंद है. खास बात ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है वहीं, यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है. यह सूप मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है. इसलिए इस सर्दी में अपनी डाइट में इस पारंपरिक और गुणकारी सूप को जरूर शामिल करें और सेहतमंद रहें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 06, 2025, 12:34 IST
homelifestyle
सर्दियों का हेल्थ बूस्टर है यह सूप, मौसमी बीमारियों से लड़ने का देता है ताकत



