LIC Bonus Share: क्या है 1:1 बोनस का मतलब, कब तक आपके खाते में आएंगे नए शेयर?

Last Updated:April 16, 2026, 17:37 IST
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर का बड़ा ऐलान किया है. इस खबर के बाद LIC के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई. कंपनी अपने रिजर्व फंड से ₹6,325 करोड़ खर्च कर निवेशकों को हर एक शेयर पर एक मुफ्त शेयर देगी. यह प्रक्रिया 12 जून तक पूरी हो जाएगी. क्या आप जानते हैं कि इस बोनस इशू से शेयर की कीमत पर क्या असर पड़ेगा? यहां डिटेल दी गई है…
ख़बरें फटाफट

LIC अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है. (Image – AI Generated)
LIC Bonus Share: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) के निवेशकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है. कंपनी ने अपने शेयरधारकों को एक खास तोहफा देने का फैसला किया है, जिसे मार्केट की भाषा में बोनस शेयर (Bonus Share) कहते हैं. इस खबर के बाहर आते ही 15 अप्रैल को शेयर बाजार में एलआईसी (LIC) के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसका शेयर 4.79 प्रतिशत बढ़कर 842.15 रुपये पर बंद हुआ. 16 अप्रैल को शेयर में मामूली (50 पैसा) की गिरावट देखने को मिली.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने बताया कि उनके बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास एलआईसी का एक शेयर है, तो आपको कंपनी की तरफ से एक शेयर और मिलेगा. आपके पास कुल दो शेयर हो जाएंगे. इस पूरे काम के लिए कंपनी अपने पास जमा रिजर्व और सरप्लस फंड से 6,325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी.
कंपनी ने यह भी बताया कि इस बोनस इशू की पूरी प्रक्रिया 12 जून से पहले खत्म कर ली जाएगी. यानी जो लोग इस बोनस के हकदार होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 12 जून तक नए शेयर आ जाएंगे. हालांकि, किस तारीख तक शेयर खरीदने वालों को यह फायदा मिलेगा, उस ‘रिकॉर्ड डेट’ का ऐलान कंपनी आने वाले कुछ दिनों में करेगी.
आईपीओ के बाद पहला बोनस
आपको याद होगा कि भारतीय जीवन बीमा निगम ने मई 2022 में अपना आईपीओ (IPO) लॉन्च किया था, जिसमें शेयर की कीमत ₹949 तय की गई थी. बाजार में लिस्ट होने के बाद से यह पहला मौका है, जब कंपनी बोनस शेयर दे रही है. फिलहाल इस कंपनी में भारत सरकार (Government of India) की हिस्सेदारी 96.5% है.
LIC शेयर प्राइस. (Image – Tradingview.com)
जानकारों का कहना है कि बोनस शेयर लाने के पीछे सरकार की एक बड़ी योजना हो सकती है. दरअसल, सरकार आने वाले समय में अपना कुछ हिस्सा बाजार में बेच सकती है, जिसे ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) कहा जाता है. बोनस देने से बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी और उनकी कीमत भी कम हो जाएगी, जिससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाएगा.
कंपनी की आर्थिक सेहत
अगर हम कंपनी की कमाई की बात करें, तो भारतीय जीवन बीमा निगम की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत नजर आती है. वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती 9 महीनों में कंपनी ने टैक्स काटने के बाद 33,998 करोड़ रुपये का भारी-भरकम मुनाफा कमाया है. 31 दिसंबर 2026 तक कंपनी के पास 1,46,411 करोड़ रुपये का मोटा रिजर्व फंड जमा था. पिछले एक महीने में ही कंपनी के शेयरों में 7.18% की तेजी आई है.
निवेशकों को इस बोनस से क्या फायदा?एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बोनस शेयर मिलने से भले ही आपके निवेश की कुल वैल्यू तुरंत नहीं बदलती क्योंकि शेयर की कीमत उसी अनुपात में कम हो जाती है, लेकिन भविष्य में जब शेयर के दाम बढ़ते हैं और कंपनी डिविडेंड (Dividend) देती है, तो ज्यादा शेयर होने की वजह से निवेशकों को बड़ा फायदा मिलता है. एलआईसी का ट्रैक रिकॉर्ड भी डिविडेंड देने के मामले में काफी अच्छा रहा है.
About the AuthorMalkhan Singh
मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 16, 2026, 17:37 IST



