World

Helicopter Crash: केन्या में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत, खुफिया एजेंसी के प्रमुख भी शामिल

होमदुनियाअन्य देश

केन्या में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत, खुफिया एजेंसी के प्रमुख भी शामिल

Last Updated:August 20, 2026, 08:39 IST

Kenya helicopter crash: केन्या में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में कुल 7 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 5 अमेरिकी नागरिक हैं और इक्वाडोर के खुफिया एजेंसी प्रमुख मिशेल सेंसी कॉन्टुगी भी शामिल थे. हेलिकॉप्टर का संचालन करने वाली कंपनी लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स ने हादसे की पुष्टि की है.

ख़बरें फटाफट

केन्या में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत, खुफिया एजेंसी के प्रमुख भी शामिलZoomहेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत. (ANI)

Kenya helicopter crash 7 killed: सेंट्रल केन्या में बुधवार सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कुल 7 लोग सवार थे और दुर्घटना के दौरान सभी सातों लोगों की मौत भी हो गई.  मृतकों में 5 अमेरिकी नागरिक और इक्वाडोर की खुफिया एजेंसी के प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी भी शामिल थे. केन्या की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे. यह हेलिकॉप्टर सांबुरु काउंटी के माउंट ओलोलोक्वे इलाके में हादसे का शिकार हुआ. सांबुरु काउंटी के पुलिस कमांडर डेविड नकोरो ने पुष्ट कर दी है कि हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार लोग लक्जरी टूर कंपनी एंड बेयॉन्ड के मेहमान थे. हेलिकॉप्टर का संचालन करने वाली कंपनी लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स ने भी दुर्घटना की जानकारी दी है. हालांकि हेलिकॉप्टर दुर्घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ.

इक्वाडोर की खुफिया एजेंसी के प्रमुख की मौत 

केन्या में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में इक्वाडोर की खुफिया एजेंसी के महानिदेशक मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी और उनकी पत्नी स्टेफनी सेंसी भी मरने वालों में शामिल हैं. स्टेफनी पेशे से फैशन डिजाइनर थीं. इनके अलावा स्पेनिश भाषा के टीवी नेटवर्क टेलीमुंडो के कार्यकारी जोस सुआरेज भी हादसे में मारे गए. इक्वाडोर के राष्ट्रपति कार्यालय ने सेंसी-कॉन्टुगी के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की कि मृतकों में 5 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और परिवारों को कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है.

घटनास्थल पर राहत कार्य जारी 

केन्या रेड क्रॉस के मुताबिक दुर्घटनास्थल पर राहत और शवों को निकालने का काम जारी है. हालांकि मुश्किल पहाड़ी इलाका और घटनास्थल पर लगी आग के कारण बचाव अभियान में परेशानी आ रही है. अभियान को मजबूत करने के लिए इसिओलो से एक अतिरिक्त टीम भी भेजी गई है. जानकारी के मुताबिक यूरोकॉप्टर EC130 B4 हेलिकॉप्टर लोइसाबा वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सेंटर से एवासो नगिरो नदी की ओर जा रहा था, जब ये माउंट ओलोलोक्वे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. केन्या के परिवहन मंत्रालय ने हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 20, 2026, 08:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj