राजस्थान में हाई अलर्ट! बीकानेर, हनुमानगढ़ और दौसा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Last Updated:May 06, 2026, 12:43 IST
Rajasthan Bomb Threat News: राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. ईमेल के जरिए मिली इन धमकियों के बाद तीनों जिलों में हड़कंप मच गया और कलेक्ट्रेट परिसरों को खाली करवा दिया गया. हनुमानगढ़ में ईमेल में 16 बम होने और दोपहर 12:15 बजे धमाका होने का दावा किया गया, जबकि दौसा में भी सवा बारह बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई. बीकानेर में भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया. अब तक किसी भी जगह संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साइबर टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान में कई जिलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Rajasthan Bomb Threat News: राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था उस समय चरमरा गई जब एक साथ कई कलेक्ट्रेट कार्यालयों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली. बीकानेर, हनुमानगढ़ और दौसा सहित प्रदेश के प्रमुख कलेक्ट्रेट कार्यालयों में बुधवार को बम की सूचना से भारी हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिसरों को खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया.
धमकी देने वाले ने बेहद गंभीर दावे किए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, ईमेल में 16 बम रखे होने की बात कही गई है. धमकी में उदय निधि स्टालिन की फाइलें पाकिस्तान की ISI को लीक होने का उल्लेख किया गया है, साथ ही केरल की अदालतों में बम धमाके की योजना और तमिलनाडु से ध्यान भटकाने के लिए सीपीएम-माओवादियों को सक्रिय करने जैसे विवादास्पद दावे किए गए हैं. ईमेल भेजने वाले ने खुद को इस पूरे घटनाक्रम में शामिल बताते हुए आगाह करने का दावा किया है. साथ ही, धमकी में दोपहर 12.15 बजे धमाका करने की चेतावनी दी गई थी और कलेक्ट्रेट परिसर में ‘लाल साड़ी या लाल शर्ट’ पहने व्यक्ति को प्रवेश न करने देने का अजीबोगरीब निर्देश भी दिया गया है.
ईमेल से मिली धमकियां, कर्मचारियों को निकाला बाहरबीकानेर कलेक्ट्रेट को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया. कर्मचारियों को कमरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया.
हनुमानगढ़ में भी ईमेल के जरिए कलेक्ट्रेट में 16 बम रखे होने की धमकी दी गई. ईमेल में कई भ्रामक बातें लिखी गईं, जिनमें दोपहर 12:15 बजे धमाका होने की बात भी शामिल थी. इसके बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया और गहन जांच शुरू की गई, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
दौसा में दूसरी बार धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टदौसा कलेक्ट्रेट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसमें सवा बारह बजे विस्फोट की बात कही गई. तीन दिन पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी थी. लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. कलेक्टर सौम्या झा और एडीएम अरविंद शर्मा के चेंबर सहित पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था और स्थितिसूचना मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की घेराबंदी की गई. खबर लिखे जाने तक किसी भी जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, हालांकि पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी जोखिम को टालने के लिए पूरी तरह चौकस हैं. आम जनता की सुरक्षा और भय के माहौल को खत्म करने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. फिलहाल पुलिस साइबर सेल के जरिए उस ईमेल आईडी की जांच कर रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



