जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के बाद कैसे हुई देवराज सिंह की मौत?

Last Updated:August 05, 2026, 11:24 IST
Jaipur News : यूजीसी रोलबैक को लेकर बीते सोमवार को राजधानी जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद डीडवाना-कुचामन जिले के पलाड़ा गांव के युवक देवराज सिंह की मौत हो गई है. देवराज प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आया था. करणी सेना का आरोप है कि पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से की गई पानी के बौछार ने देवराज की जान ले ली. करणी सेना के इस आरोप का पुलिस सफाई देते हुए कहा है कि देवराज की मौत पानी की बौछार से नहीं हुई है बल्कि दूसरे कारणों से हुई है. प्रांरभिक जानकारी दिल के दौरे की बात भी सामने आई है. मौत का शिकार हुआ युवक देवराज सिंह डीडवाना कुचामन जिले के पलाड़ा गांव का रहने वाला था.
जयपुर. राजधानी जयपुर में दो दिन पहले श्री राजपूत करणी सेना की ओर से यूजीसी रोलबैक को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद इसमें शामिल एक युवक देवराज सिंह की मौत हो गई. उसके बाद इस पर अब बवाल मच गया है. श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को जबरन रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया था. वाटर कैनन की बौछार के कारण देवराज की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई. मकराना के इस आरोप के बाद पुलिस ने इस पर सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है. पुलिस के मुताबिक देवराज सिंह की मौत सीने में दर्द के कारण हुई थी.
जयपुर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के मुताबिक धरना सोमवार शाम को 5.30 बजे तक खत्म हो गया था और प्रदर्शनकारी भी चले गए थे. जानकारी में आया है कि देवराज को रात 8:15 बजे घर पर अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई. इस पर उसे उपचार के लिए परिवार वाले स्थानीय अस्पताल ले गए. वहां उपचार के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई. उसके बाद देवराज का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही देवराज की मौत हो गई. प्रशांत किरण के अनुसार उसके बाद मंगलवार को सुबह देवराज की परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. देवराज की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे अन्य कारणों के संबंध में की जा रही है.
देवराज का भाई किशन सिंह बोले- उसके सीने में दर्द हो रहा थावहीं देवराज के भाई किशन सिंह ने भी उसकी मौत के लिए पुलिस प्रशासन को दोषी ठहराया है. किशन सिंह के मुताबिक देवराज प्रदर्शन में शामिल होने गया था. वह घर लौटा तो तो पूरी तरह से भीगा हुआ था. बकौल किशन सिंह पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर फैंकी गई पानी की तेज बौछार के कारण देवराज के सीने में दर्द हो रहा था. पहले उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए. वहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. उसके बाद देवराज को एसएमएस अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. किशन सिंह ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है.
देवराज के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए
इस मामले को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने मंगलवार के श्रीराजपूत सभा में प्रेस कॉफ्रेंस पर मांग की है कि दोषी अधिकारियों को सात दिन के भीतर सस्पेंड किया जाए. मृतक देवराज के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. मांगें नहीं माने जाने पर करणी सेना फिर सड़कों पर उतरेगी और राजस्थान बंद करवाएगी. इसके साथ ही महिपाल सिंह मकराना ने आरोप लगाया कि यूजीसी रोलबैक को लेकर 24 दिनों तक लगातार चली पदयात्रा के दौरान एक भी जनप्रतिनिधि नहीं आया. अब करणी सेना और सर्व समाज पंचायतीराज और निकाय चुनावों का विरोध करेंगे.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 11:24 IST



