WhatsApp में आई बड़ी दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में हुई परेशानी; कुछ देर बाद सेवा हुई बहाल

Last Updated:August 04, 2026, 09:44 IST
भारत समेत कई देशों में WhatsApp यूजर्स को फोटो, वीडियो भेजने और Status अपडेट करने में दिक्कत हुई. Downdetector पर हजारों शिकायतें दर्ज हुईं. कुछ देर बाद सेवा सामान्य हो गई, हालांकि Meta ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया.
ख़बरें फटाफट
WhatsApp में अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी, Photo-Video भेजने में आई रुकावट
सोमवार को दुनियाभर के हजारों WhatsApp यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने शिकायत की कि वे फोटो, वीडियो भेज नहीं पा रहे थे और WhatsApp Status भी अपडेट नहीं हो रहा था. कुछ समय तक यूजर्स को मीडिया फाइल भेजने पर बार-बार ‘Retry’ का मैसेज दिखाई देता रहा. हालांकि टेक्निकल दिक्कत कुछ देर बाद धीरे-धीरे ठीक हो गई.
कई देशों में दिखी दिक्कत- आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, मैक्सिको समेत कई देशों के यूजर्स ने WhatsApp में दिक्कत आने की रिपोर्ट की.
इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी परेशानी खुलकर शेयर की है. एक Reddit यूजर ने लिखा कि जब भी वह WhatsApp पर फोटो भेजने की कोशिश करता था, फोटो चैट में तो दिखाई देती थी लेकिन उसके साथ सिर्फ लोडिंग का निशान आता था और बाद में ‘Retry’ का ऑप्शन दिखने लगता था. उसने यह भी बताया कि दूसरी ऐप्स से फोटो आसानी से भेजी जा रही थीं.
एक दूसरे यूजर ने बताया कि नई फोटो और स्क्रीनशॉट नहीं भेजे जा रहे थे, जबकि सुबह की पुरानी फोटो आसानी से भेजी जा रही थीं.
एक और यूजर ने लिखा कि उसे लगा था कि उसके मोबाइल डेटा या Wi-Fi में दिक्कत है, लेकिन बाद में पता चला कि WhatsApp ही डाउन था.
कुछ देर बाद सेवा हुई सामान्य
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ समय बाद शिकायतों की संख्या तेजी से कम होने लगी, जिससे साफ हुआ कि समस्या धीरे-धीरे ठीक हो गई थी. हालांकि खबर लिखे जाने तक Meta या WhatsApp की ओर से इस आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, और आउटेज को चेक करने पर पता चला है कि ऐप और वेब दोनों प्लैटफॉर्म पर अब वॉट्सऐप सही काम कर रहा है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 09:10 IST


