Health

बॉडी डिटॉक्स कैसे करें? अंदरूनी सफाई के लिए जरूरी रोजाना ये 6 आदतें, शरीर में नहीं जमेगी टॉक्सिन

Last Updated:June 28, 2026, 21:22 IST


Detox Body Tips: जब शरीर में गंदगी जमा होने लगते हैं, तो इसका असर त्वचा, बाल और पूरे स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगता है. इसलिए समय-समय पर शरीर को अंदर से साफ रखना फायदेमंद माना जाता है.आइए जानते हैं ऐसी 6 आसान आदतों के बारे में, जो शरीर की सफाई में मदद कर सकती हैं.

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है. वैसे तो हमारी बॉडी में सफाई का काम जरूरतानुसार चलता रहता है. लेकिन कई बार ये प्रोसेस स्लो पड़ जाता है. ऐसे में आप हेल्दी हैबिट्स की मदद से शरीर में गंदगी को जमने से रोक सकते हैं और इसे बाहर निकालने के प्रोसेस को तेज कर सकते हैं.

सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें- सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है. इससे पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है, शरीर तरोताजा महसूस करता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है.

एलोवेरा का सेवन करें- अगर आपको एलोवेरा सूट करता है, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर पी सकते हैं. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने और शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है.

Add as Preferred Source on Google

नाश्ते में ताजे फल शामिल करें- सुबह के नाश्ते में मौसमी फलों को जरूर शामिल करें. इसके साथ दलिया या ओट्स भी खा सकते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.

दोपहर के भोजन से पहले सलाद खाएं- लंच से पहले एक प्लेट ताजा सलाद खाना अच्छी आदत है. इसके करीब 20 से 30 मिनट बाद भोजन करें. खाने में दाल, हरी सब्जियां और दूसरी प्रोटीन व फाइबर वाली चीजें शामिल करें, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके.

रात का भोजन हल्का रखें- रात में ज्यादा भारी भोजन करने से बचें. कोशिश करें कि रात का खाना जल्दी खाएं और सोने से काफी पहले भोजन पूरा कर लें. इससे पाचन तंत्र पर कम दबाव पड़ता है और पेट हल्का रहता है.

सोने से पहले इसबगोल लें- सोने से पहले गुनगुने दूध या पानी के साथ इसबगोल लें. इससे सुबह पेट साफ होने में मदद मिल सकती है और शरीर हल्का महसूस होता है. लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj