Rajasthan

पेट्रोल पंप थी बगल में…अचानक ट्रक में लग गई भयंकर आग…ऐसा हो गया माहौल…पाली की है घटना

Last Updated:March 30, 2025, 10:13 IST

Pali News: फालना के विजयनगर में पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्र्रक में अचानक से आग लग गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. दरअसल पेट्रोल पंप महज 40 मीटर ही दूर थी, जिससे कोई हादसा भी हो सकता था…और पढ़ेंX
पेट्रोल
पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में लगी आग

हाइलाइट्स

ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मचीपेट्रोल पंप पास होने से बड़ा हादसा टलाफायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग बुझाई

पाली:- फालना के विजय नगर में अचानक से पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक ट्रक आग का गोला बन गया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई. पेट्रोल पंप पास होने की वजह से लोगों की धड़कन तेज गई. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बता दें, यदि आग जरा भी पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. हालांकि ट्रक में आग कैसे लगी इन कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

40 मीटर की दूरी पर ही खडा था ट्रक यह घटना फालना के विजय नगर रेवासी कॉलोनी में देर रात की है. जब एक ट्रक खालसा पेट्रोल पंप से मात्र 40 मीटर की दूरी पर खड़ा था, लेकिन अचानक से ट्रक में आग लग गई. गनीमत रही की आग फैली नहीं. वहीं, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. देर रात तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पेट्रोल पंप पास होने से धड़कन हो गई थी तेजमौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, कि घटना उस समय हुई जब ट्रक आइसक्रीम फैक्ट्री में माल उतारने के लिए खड़ा था. उसी दौरान आग भड़क गई. जिसके बाद सूचना मिलने पर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था. वहीं पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण लोगों के मन में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी.

समय पर पहुंची फायर ब्रिगेडआपतो बता दें, कि सूचना मिलते ही खुडाला फालना नगर पालिका की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड ने भीड़ को हटाकर आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही बिजली की लाइनों से छू रहे पेड़ों की टहनियों की कटाई शुरू की. वहीं लोगों का कहना है कि विभाग को यह काम पहले करना चाहिए था.

First Published :

March 30, 2025, 10:13 IST

homerajasthan

पेट्रोल पंप थी बगल में, ट्रक में लग गई भयंकर आग, फिर ऐसा हो गया, पाली का मामला

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj