National

HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश 10वीं टॉपर का रिजल्ट देख हर कोई हैरान, 700 में से कटा सिर्फ 1 नंबर

नई दिल्ली (HP Board 10th Result 2026). हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अनमोल ने टॉप किया है. इन्होंने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैं. बोर्ड चेयरमैन ने अनमोल को बधाई देते हुए उनके अंकों की तारीफ की. साथ ही उनसे फोन पर बात करने की इच्छा जताई है. बोर्ड चेयरमैन ने सभी टॉपर स्टूडेंट्स की मेहनत की जमकर तारीफ की. वहीं, सेकंड टॉपर के मार्क्स 698 हैं.

HP Board 10th Result 2026 LIVE: शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने वाले नतीजे

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल का परिणाम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन ने एक बार फिर हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पहचान दिलाई है.

HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: सुधार परीक्षा का भी मिलेगा अवसर

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने यह भी बताया कि जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे Optional Improvement के तहत दोबारा परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं. इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर मिल सकेंगे.

hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: 6,559 विद्यार्थियों को देनी ही होगी दूसरी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: 6559 स्टूडेंट्स को Essential Repeat श्रेणी में रखा गया है. एचपी बोर्ड ने स्पष्ट किया कि असफल छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि अगली परीक्षा में बेहतर तैयारी के साथ वापसी करनी चाहिए.

HP Board 10th Result 2026 LIVE: कुछ छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: जहां हजारों विद्यार्थियों के घरों में जश्न का माहौल है, वहीं कुछ स्टूडेंट्स को अभी और मेहनत करनी होगी. एचपी बोर्ड के अनुसार, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है. ऐसे स्टूडेंट्स को दोबारा अवसर दिया जाएगा, जिससे वे अपने परिणाम में सुधार कर सकें. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा जून में होगी. इसके लिए डेट जल्द ही घोषित की जाएगी.

HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: सभी वर्गों के स्टूडेंट्स ने किया बेहतर प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अनुसार, सामान्य वर्ग के 43,990 विद्यार्थियों में से 37,661 सफल रहे. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 28,896 विद्यार्थियों में से 23,036 उत्तीर्ण हुए. वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 4,932 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 12,521 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. यह परिणाम इस बात का संकेत है कि प्रदेश में शिक्षा का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना लगातार मजबूत हो रही है.

HP Board 10th Result 2026 LIVE: बेटियों ने फिर दिखाई प्रतिभा, लड़कों से रहीं आगे

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: इस साल भी बेटियों ने सफलता के मामले में बाजी मारी है. जारी परिणामों के अनुसार, कुल 45,079 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 38,449 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं. छात्राओं का सफलता प्रतिशत लगभग 85.29 फीसदी रहा. वहीं, दूसरी तरफ 48,097 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 39,701 छात्र सफल घोषित किए गए. छात्रों का पास प्रतिशत करीब 82.54 फीसदी रहा. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश में बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और लड़कों की तुलना में आगे निकल रही हैं.

HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: 78 हजार से ज्यादा बच्चे पास

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 93,661 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 78,150 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं. परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश के छात्र-छात्राएं मेहनत और अनुशासन के बल पर लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं.

hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने साल 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष ने परिणामों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहे हैं. प्रदेश भर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कुल पास प्रतिशत 83.87 फीसदी दर्ज किया गया है.

HP Board 10th Topper 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में थर्ड टॉपर कौन हैं?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: तीसरे नंबर पर 697 अंकों के साथ नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा हैं. इसी पोजिशन पर अलीशा ठाकुर भी हैं, जो ऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा हैं. इन्होंने भी 697 अंक हासिल किए हैं.

Himachal Pradesh Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश 10वीं टॉपर लिस्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: पहले नंबर पर एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है. दूसरे नंबर पर 698 अंकों के साथ अभिनव मेहता हैं (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र). 698 अंकों के साथ ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं. गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन भी 698 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं.

HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: मेरिट वालों को मिलती है स्कॉलरशिप

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: मेरिट लिस्ट में आने वाले स्टूडेंट्स को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से उच्च शिक्षा के लिए आकर्षक स्कॉलरशिप दी जाती है.

HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: अगर आप भविष्य में डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं तो 11वीं के साथ-साथ NEET या JEE की फाउंडेशन कोचिंग शुरू करने का यह सही समय है.

HP Board 10th Result 2026 LIVE: 11वीं में वोकेशनल कोर्सेस आएंगे काम

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और बागवानी प्रमुख हैं. इसलिए आप इन क्षेत्रों से जुड़े शॉर्ट-टर्म वोकेशनल कोर्सेस में भी एडमिशन ले सकते हैं.

HP Board 10th Result Website Crash LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 4 माध्यमों से चेक किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स अन्य प्लेटफॉर्म पर सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

1. ऑफिशियल वेबसाइट- hpbose.org

2. IE Education Portal

3. डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट

4. उमंग ऐप

HP Board 10th Result 2026 LIVE: पेरेंट्स से की खास अपील

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी पेरेंट्स से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर आपके बच्चे के मार्क्स कम आए हैं या वह फेल हो गया है तो उसे डांटने के बजाय प्यार से बात करें.

HPBOSE 10th Sarkari Result 2026 LIVE: जून में फिर दे सकते हैं परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स या कम मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स जून में होने वाली सेकंड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इससे वह इसी साल पास हो जाएंगे और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा.

hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर के मार्क्स देखकर चौंके बोर्ड अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा टॉपर अनमोल के मार्क्स देखकर चौंक गए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बच्ची की जमकर तारीफ की. साथ ही डॉ. राजेश शर्मा ने टॉपर अनमोल से बात करने की इच्छा भी जताई. उन्होंने कहा कि वह तो 700 में से 699 अंक हासिल करने की बात भी नहीं सोच सकते. यह बहुत ही शानदार उपलब्धि है.

HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: सिर्फ एक नंबर से चूकी फर्स्ट पोजिशन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: दूसरे नंबर पर 698 अंकों के साथ अभिनव मेहता हैं. वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं. 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं. ये दोनों ही मात्र 1 नंबर से फर्स्ट पोजिशन पर रहने से चूक गए.

HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: अनमोल बनीं हिमाचल प्रदेश 10वीं की टॉपर

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में अनमोल ने टॉप किया है. वह एवीएम स्कूल भाड़ा की स्टूडेंट हैं और कांगड़ा की रहने वाली हैं. अनमोल ने 700 में से ऐतिहासिक 699 अंक हासिल किए हैं.

HP Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो गया है. इस बार पास परसेंटेज 83 फीसदी है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj