Entertainment

‘धमकियों से मैं डरने वाला नहीं’, शिवसेना नेता पर भड़के कुणाल कामरा, महाराष्ट्र में नहीं मिल रही शो की इजाजत

Last Updated:July 01, 2026, 08:48 IST

कुणाल कामरा ने शिवसेना की नेता मनीषा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. मनीषा ने प्रणित मोरे के शो पर हुए विवाद पर कमेंट करते हुए कहा कि वो एक ऐसा प्रस्ताव पेश करने जा रही हैं जिससे कॉमेडी शोज पर शिकंजा कसा जाएगा. इसपर पलटवार करते हुए कुणाल कमरा ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे पर किए कमेंट के बाद से उन्हें महाराष्ट्र में शो करने की इजाजत नहीं मिल रही है.
'धमकियों से मैं डरने वाला नहीं', शिवसेना नेता पर भड़के कुणाल कामराZoomकुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया जिसके बाद वो विवादों में घिर गए.

नई दिल्ली. कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कुछ कमेंट्स किए थे. उनके कमेंट्स पर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया था. उनके कमेंट्स के बाद एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने कॉमेडियन के स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ मचाई. कुणाल कामरा के खिलाफ कमिटी भी बैठाई गई और उन्होंने इस कमिटी के सामने दिए अपने बयान में कहा कि उन्हें अपनी किसी बात पर कोई अफसोस नहीं है, लेकिन अब ये पूरा मामला नया मोड़ लेते दिख रहा है.

हाल ही में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कुणाल कामरा पर की अपनी टिप्पणी में कहा कि वो चाहती हैं कि कॉमेडियन को और सख्त सजा मिले. वो प्रणित मोरे के शो पर हुए ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद पर रिएक्शन दे रही थीं. इस दौरान उन्होंने कई कॉमेडियन्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि आजकल कॉमेडी का चलन बढ़ता जा रहा है और ये कॉमेडियन अपनी हर हद पार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा था कि कॉमोडी के नाम पर लोग कुछ भी कह रहे हैं और वो ऐसे कॉमेडी शोज को बंद करने का प्रस्ताव लेकर आएंगी. अब इसपर पलटवार करते हुए कुणाल कामरा ने अपना रिएक्शन दिया है. वो कहते हैं कि एकनाथ शिंदे पर कसे तंज के बाद से उन्हें महाराष्ट्र में एक भी शो करने की इजाजत नहीं मिली है.

कुणाल कामरा का फूटा गुस्सा

Apparently legislators in the state of Maharashtra want to re-write our constitutional freedoms. They are not content with dragging me through endless legal proceedings & ensuring that I don’t get a single performance space across the state. Ms. Manisha Kayande – “Wants to punish…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj