दुनिया देखेगी सरिस्का का जादू! बाघों की रहस्यमयी दुनिया पर बनेगी दो साल की डॉक्यूमेंट्री

Last Updated:July 01, 2026, 09:21 IST
Sariska Tiger Reserve Documentary Film: सरिस्का टाइगर रिजर्व अब सिर्फ बाघों की साइटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की डॉक्यूमेंट्री के जरिए भी चर्चा में रहेगा. केंद्रीय वन मंत्रालय ने सरिस्का के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक जीवन पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फिल्म निर्माता नल्लामुत्थु को सौंपी है. यह डॉक्यूमेंट्री दो वर्षों में तैयार होगी, जिसमें हर मौसम और दिन-रात के अलग-अलग समय की शूटिंग शामिल होगी. फिल्म में बाघों की दिनचर्या, शावकों की गतिविधियां, मानसून के दौरान जंगल का पुनर्जीवन और जैव विविधता को प्रमुखता से दिखाया जाएगा. सरिस्का में फिलहाल 56 बाघ हैं और बाघ पुनर्स्थापना परियोजना के 18 वर्ष पूरे होने पर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस फिल्म से सरिस्का की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होने की उम्मीद है.
ख़बरें फटाफट
अलवर: राजस्थान के अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व पर्यटकों को काफी पसंद आता है. यहां पर होने वाली बाघों की जबरदस्त साइटिंग की वजह से पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं. सरिस्का टाइगर रिजर्व पुनर्स्थापना के सफलतम 18 वर्ष पूर्ण हो गए हैं. प्रभावी मॉनिटरिंग एवं कड़ी मेहनत के बदौलत आज सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 56 तक पहुंची है, उम्मीद जताई की बाघों की यह संख्या जल्द 100 तक पहुंचेगी.
ऐसे में अब सरिस्का टाइगर रिजर्व की खूबसूरती को दिखाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी. जिसमें जंगल, बाघ और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को अब एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए दुनिया के सामने लाया जाएगा. केंद्रीय वन मंत्रालय ने वाइल्डलाइफ सिनेमैटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता प्रसिद्ध फोटोग्राफर नल्लामुत्थु द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी.
सरिस्का पर बनाए जाएंगे डॉक्यूमेंट्री फिल्म
सरिस्का पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को अगले दो वर्षों तक सरिस्का में अलग-अलग मौसम और अलग-अलग समय पर शूटिंग करेंगे. डॉक्यूमेंट्री फिल्म में सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगल में अलग-अलग समय और अलग-अलग मौसम के दौरान होने वाली बाघ-बाघिन और उनके शावकों सहित अन्य पशु पक्षी और जंगली जानवरों की दिनचर्या को दिखाया जाएगा. इसके अलावा बदलते हुए मौसम में जंगल की बदलती तस्वीर को फिल्म में दिखाया जाएगा.
डॉक्यूमेंट्री में दिखाई जाएगी बाघों की दुनियां
बारिश का मौसम शुरू होते ही सरिस्का टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 3 महीने के लिए मानसून सीजन के दौरान पर्यटकों के लिए बंद रहता है. इस दौरान जंगल के पुनर्जीवन और वन्य जीवों के प्रजनन के कारण तीन महीने सरिस्का बंद रहता है. ऐसे में डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बाघों के जीवन करीब से गतिविधि दिखाई जाएंगी. डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता प्रसिद्ध फोटोग्राफर नल्लामुत्थु अलवर पहुंचे. उन्होंने इस फिल्म को दो साल में पूरा करने की बात कही है. इस दौरान सरिस्का के हर मौसम और जंगल के हर पहलू को शामिल किया जा सके. साथ ही सरिस्का की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बाघ-बाघिन और शावकों के दिन और रात की मुमेंट दिखाई जाएगी.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



