Rajasthan

अलवर में बीजेपी पार्षद कपिल मीना पर जानलेवा हमला! पहले कार से टक्कर, फिर लाठी-सरियों से तोड़े हाथ-पैर

Last Updated:April 21, 2026, 13:32 IST

Alwar Hindi News: अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में बीजेपी पार्षद कपिल मीना पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है. वार्ड 1 के पार्षद कपिल मीना को पहले कार से टक्कर मारी गई, फिर लाठी और सरियों से बेरहमी से पीटकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए. घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. घायल पार्षद को फिलहाल शाहपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, कपिल मीना को जमीन दिखाने के बहाने बुलाया गया था, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया. मामले में उनके चाचा महेंद्र मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.

ख़बरें फटाफट

अलवर में बीजेपी पार्षद कपिल मीना पर जानलेवा हमला! पहले कार से टक्करZoomअलवर में बीजेपी पार्षद कपिल मीना पर जानलेवा हमला! पहले कार से टक्कर

अलवर: अलवर के थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 1 के बीजेपी के पार्षद कपिल मीना को पहले कार से टक्कर दी. उसके बाद लाठी व सरियों से पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए. पार्षद निजी अस्पताल में भर्ती है. यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है. अभी पार्षद शाहपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती है. पार्षद के चाचा महेंद्र मीना ने मुकदमा दर्ज कराया है. पार्षद बीजेपी के पूर्व मंत्री हेम सिंह व डॉ रोहिताश्व शर्मा का खास बताया जाता है.

अस्पताल में भर्ती घायल वार्ड पार्षद व उसके चाचा महेंद्र ने बताया कि कपिल मीना (33) पुत्र राजेंद्र मीना, वार्ड 1 से बीजेपी के पार्षद हैं. सोमवार को द्वारापुर निवासी धारा मीणा पुत्र श्रवण मीणा ने सुबह 11 बजे फोन कर बोला कि मेरे पास कोई पार्टी आई है. नवल सिंह गढ़ी के पास वाली जमीन दिखा दो. इसके बाद कपिल ने जमीन मालिक कृष्ण बलाई को फोन कर बुला लिया. इसके बाद कपिल व कृष्ण नारायणपुर रोड पर पहुंच जाते हैं. वहां से दोनों एक बाइक पर सवार होकर जमीन दिखाने के लिए निकलते हैं. पीछे से धारा मीणा बाइक पर दो जने आते हैं. आगे भट्टे से पहले नाले से ऊपर एक अल्टो कार में पहले से 4 से 5 जने मिलते हैं. नाले से आगे चढ़ाई पर अल्टो कार ने हमारी बाइक को टक्कर दी.

पिकअप के आने पर हमला करने वाले भाग जातेअल्टो कार में बादल कुमार प्रजापत, राहुल मीणा व अन्य 3 लोग लोग थे. जिन्होंने चेहरे को ढका हुआ था. पहले कार से बाइक को टक्कर मार दोनों को गिरा देते हैं. इसके बाद हवा में फायरिंग करते हैं. फिर कपिल पर लाठी व सरियों से वार करते हैं. कपिल के साथ गए कृष्ण आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाता है. फिर कुछ लोग वहां आकर छुड़ाते हैं. बाद में एक पिकअप के आने पर हमला करने वाले भाग जाते हैं. पिकअप में गांव के ही लोग थे. उनको देखकर हमला करने वाले फरार हो गए.

कपिल के हाथ-पैर दोनों फ्रैक्चरमहेंद्र ने बताया कि कपिल के पैर में 7 टांके हैं. बाएं पैर में चोट है. बाएं हाथ की अुंगलियों में भी फ्रैक्चर है. जिसका ऑपरेशन हुआ है. पीठ, गर्दन व जांघ पर मारपीट के निशान है. एक पैर में घाव अधिक हैं. दूसरे पैर में चोट के निशान अधिक हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

April 21, 2026, 13:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj