National

Petrol Diesel Price hike News: चुनावी राहत खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल गांधी के दावे पर सरकार बोली- कोई प्‍लान नहीं

होमताजा खबरदेश

चुनाव खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल गांधी के दावे पर क्‍या बोली सरकार

Last Updated:April 28, 2026, 21:04 IST

क्‍या बंगाल चुनाव के बाद सच में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीड‍िया पर यह दावा क‍िया. सरकार का भी इस पर जवाब आया. सरकार ने साफ कहा क‍ि कीमतें बढ़ाने का कोई प्‍लान नहीं है. अफवाह पर न जाएं.चुनाव खत्‍म, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा! राहुल गांधी के दावे पर क्‍या बोली सरकारZoomपेट्रोल डीजल की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान आया.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने की कगार पर हैं और इसी के साथ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का बम फटने वाला है. हालांकि, सरकार ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल अफवाह करार दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए तंज कसा. उन्होंने लिखा, चुनावी राहत अब खत्म होने वाली है और महंगाई की गर्मी के लिए तैयार हो जाइए. राहुल गांधी का इशारा पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाली आखिरी चरण की वोटिंग की तरफ था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता था, तब सरकार ने मुनाफा कमाया और अब जब कीमतें बढ़ी हैं, तो इसका बोझ सीधे जनता पर डालने की तैयारी है.

चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार!

29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे।

जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।

सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj