45 डिग्री की तपिश में ‘हनुमानजी को AC ट्रीटमेंट’! 21 औषधियों और दूध से हुआ दिव्य स्नान

Last Updated:May 13, 2026, 13:16 IST
Shri Kesariya Hanuman Temple : बीकानेर की भीषण गर्मी के बीच श्री केसरिया हनुमान मंदिर में आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला. 82वें स्थापना महोत्सव पर हनुमानजी महाराज का 21 प्रकार की औषधियों और 5 किलो गाय के दूध से विशेष अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण, जयकारों और भक्ति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर : भीषण गर्मी ने इन दिनों जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं. ऐसे में बीकानेर में श्रद्धालुओं की आस्था का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है, जहां भक्त भगवान को भी गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं. श्री केसरिया हनुमान मंदिर में चल रहे 82वें स्थापना महोत्सव के तहत हनुमानजी महाराज का 21 प्रकार की औषधियों से विशेष स्नान और 5 किलो गाय के दूध से अभिषेक किया गया.
श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस दिव्य आयोजन ने मंदिर परिसर को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगल जीवन की कामना की. भक्तों ने जयकारों के साथ हनुमानजी के गुणगान किए और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता दिखाई दिया.
21 औषधियों से हुआ हनुमान अभिषेकपंडित सुरेश कुमार पुरोहित ने बताया कि स्थापना महोत्सव के दौरान पहले हनुमानजी का 1008 घड़ों के जल से अभिषेक किया गया था. अब गर्मी को देखते हुए औषधीय स्नान करवाया जा रहा है. इस विशेष स्नान में सुंगधबाला, सुगंध कोकिला, लता कस्तूरी, गुलाबजल, गंगाजल सहित 21 प्रकार की औषधियों का उपयोग किया गया. इन औषधियों को शीतलता प्रदान करने वाला माना जाता है.
बाबा को गर्मी से राहत देने विशेष स्नानउन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भावना है कि जिस तरह इंसान भीषण गर्मी में ठंडक चाहता है, उसी प्रकार भगवान को भी शीतलता पहुंचाई जाए. यही कारण है कि विशेष औषधीय स्नान और अभिषेक का आयोजन किया गया है, ताकि बाबा को गर्मी से राहत मिले और वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद बाबा को पंचामृत का विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज के बीच भक्त पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए.
वैदिक मंत्रों संग हुआ भव्य पूजनधार्मिक अनुष्ठानों को सम्पन्न करवाने में पंडित सुरेश पुरोहित, अश्विनी जोशी, गौरी शंकर चूरा, विश्वनाथ पुरोहित और मनोज आचार्य की विशेष भूमिका रही. सभी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार अभिषेक और पूजा सम्पन्न करवाई. मंदिर के पुजारी पंडित केशव शुक्ला ने बताया कि बुधवार को स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा. सुबह 7 बजे से 9 बजे तक हवन, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ, शाम 8 बजे महाआरती और बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा.
स्थापना महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़इसके बाद विशाल भंडारे और भव्य जागरण का आयोजन होगा. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की. 82वें स्थापना महोत्सव के दौरान मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ यह दर्शा रही है कि भीषण गर्मी के बीच भी लोगों की आस्था और भक्ति पहले से कहीं अधिक मजबूत है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan



