IND vs ENG: अय्यर की मेहनत बेकार, चौथे टी20 में भी भारत की बड़ी हार, इंग्लैंड के सामने पहली बार ऐसा हाल

होमखेलक्रिकेट
चौथे T20 में भी हार, सीरीज में भारत का बंटाधार, ENG के सामने पहली बार ये हाल
Last Updated:July 10, 2026, 01:08 IST
india vs England t20 series: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. मेजबान इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. हैरी ब्रूक और फिल साल्ट की ताबड़तोड़ पारियों से इंग्लैंड ने मुकाबले 9 विकेट से जीता और इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त भी बना ली. आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा.इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारा भारत.
नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का जीत का खाता अभी भी नहीं खुला है. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और इसके साथ भारत ने सीरीज भी गंवा दी. कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार पारी भी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सकी. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 12 साल बाद किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुश्किल हालात में 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाकर टीम को 158/7 तक पहुंचाया, लेकिन जवाब में फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक की तूफानी बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रन जोड़कर सिर्फ 13.5 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया. यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने दो या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय T20I सीरीज में भारत को हराया है.
बल्लेबाजों ने फिर किया निराशभारत की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही. युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (15), अभिषेक शर्मा (16) और ईशान किशन (4) तीनों सस्ते में पवेलियन लौट गए. सातवें ओवर तक टीम का स्कोर 48/3 हो चुका था. लगातार तीसरे मैच में टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने से भारत दबाव में आ गया. ऐसे समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और शिवम दुबे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की अहम साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला. अय्यर अंत तक नाबाद रहे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
England win the 4th T20I by nine wickets to take a 3-0 lead in the series.



