Rajasthan

राजस्थान की लड़की और हरियाणा के लड़के की प्रेम कहानी का बॉर्डर पर दर्दनाक अंत, देखकर सिहर उठे लोग

Last Updated:April 17, 2026, 15:33 IST

Jhunjhunu News : झुंझुनूं जिले गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में आज एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान दे दी. इनमें लड़का हरियाणा और लड़की राजस्थान की रहने वाली थी. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल में रखवाया है. हालांकि अभी तक सुसाइड के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन माना जा रहा है कि दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ा तो उन्होंने अपनी जान दे दी.राजस्थान की लड़की और हरियाणा के लड़के की प्रेम कहानी का बॉर्डर पर दर्दनाक अंतZoomलवर कपल के शव पेड़ पर फंंदे से लटके मिले हैं.

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में आज हुई दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. यहां एक प्रेमी जोड़े का प्यार जब परवान नहीं चढ़ पाया तो उसने अपनी जान दे दी. दोनों के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. दोनों की प्रेम कहानी कब से शुरू हुई थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है. लड़का हरियाणा और लड़की राजस्थान की थी. ये दोनों राज्य आपस में सटे हुए हैं। झुंझुनूं इनके बॉर्डर पर स्थित है.

पुलिस के अनुसार दिल को दहला देने वाला यह वाकया झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में सामने आया है. यहां के भोड़की गांव की जोहड़ी में शुक्रवार को सुबह एक पेड़ से दो शव लटके हुए मिले. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह जब शव लटके देखे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. पेड़ पर एक लड़के और लड़की के शव लटके हुए थे. कुछ ही देर में पूरे गांव में यह खबर फैल गई. उसके बाद मौके पर ग्रामीणाों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी.

पेड़ के नीचे जहर की गोलियां भी मिली हैइस पर गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शव लड़की के दुपट्टे से बने फंदे के सहारे लटके हुए थे. घटनास्थल पर जहर की गोलियां और पानी की बोतल भी पड़ी मिली है. इससे आशंका जताई जा रही है कि सुसाइड से पहले उन्होंने जहर भी खाया होगा. पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारवाकर उनको अपने कब्जे में ले लिया और फिर स्थानीय अस्पताल भिजवाया. घटनास्थल से थोड़ी दूर एक बाइक भी खड़ी मिली है.

हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला था लड़का
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक हरियाणा के भिवानी जिले का था. वहीं लड़की झुंझुनूं जिले के खींवासर गांव की रहने वाली थी. दोनों वहां कब आए थे इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. चूंकि राजस्थान का झुंझुनूं जिला हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है. इससे संभावना जताई जा रही है कि संभवतया लड़की या लड़के का एक दूसरे के इलाकों में आना जाना रहा है. बहरहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

April 17, 2026, 15:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj