ग्रीस में शादी, चेन्नई में रिसेप्शन! दो शहरों में क्यों होगा जश्न? 1331 करोड़ का है काव्या मारन के SRH का साम्राज्य

होमखेलक्रिकेट
1331 करोड़ की मालकिन काव्या मारन की ग्रीस में शादी, चेन्नई में रिसेप्शन
Last Updated:October 17, 2026, 16:59 IST
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगले महीने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से शादी के बंधन में बंधेंगी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शादी की पुष्टि की है. माना जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे. वहीं, 21 नवंबर को चेन्नई में उनका रिसेप्शन होगा.काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर
नई दिल्ली: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द ही शादी करने वाली हैं. काव्या संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ सात फेरे लेंगी. हालांकि, काव्या और अनिरुद्ध ने आधिकारिक तौर पर शादी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की तरफ से इसकी पुष्टि हो चुकी है. तेलंगाना सीएमओ के एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें यह बताया गया है कि काव्या और अनिरुद्ध की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात पर सीएमओ के हैंडल पर लिखा गया कि, “सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी, श्रीमती कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के विवाह समारोह में आमंत्रित किया. काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.”
तेलंगाना CMO का पोस्ट
ग्रीस में शादी रचाएंगे काव्या और अनिरुद्ध
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे. हैरानी की बात यह है कि अनिरुद्ध और काव्या ने आधिकारिक तौर पर शादी या रिसेप्शन की अभी कोई पुष्टि नहीं की है. बता दें कि पिछले साल काव्या और अनिरुद्ध की शादी की चर्चा शुरू हुई थी.
सन टीवी का एक्स पोस्ट
इसके बाद, इसी साल जून में अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने अपने एक बयान से दोनों की शादी को लगभग कंफर्म कर दिया था. उन्होंने कहा था कि, “वह लड़का बहुत ही शांत स्वभाव का व्यक्ति है. मुझे उम्मीद है कि कोई चीज उसे रोक रही है. मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं. वह एक बहुत बड़े बंधन में बंधने जा रहे हैं. मुझे जो बताया गया है, उसके आधार पर यह पक्का है. वे शादी कर रहे हैं.”
1300 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं काव्या मारन
बता दें कि काव्या मारन का आईपीएल में 1331 करोड़ का साम्राज्य है. काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. काव्या सन टीवी नेटवर्क में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग से भी जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा, एसए टी20 लीग और द हंड्रेड में भी काव्या ने टीमों में हिस्सेदारी खरीदी है. वहीं, अनिरुद्ध की बात करें तो वह एक लोकप्रिय संगीतकार हैं, जिन्होंने लियो, इंडियन 2, वेट्टीयायन, विडामुइर्ची और कुली सहित कई प्रमुख फिल्मों में काम किया है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 17, 2026, 16:59 IST



