Sports

जहां गेल, वॉल्श और होल्डिंग ने सीखी क्रिकेट, उस मैदान पर भारत ने गिफ्ट किया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड

होमखेलक्रिकेट

जहां गेल-वॉल्श-होल्डिंग ने सीखी क्रिकेट, उस मैदान पर भारत ने गिफ्ट की खास चीज

Last Updated:May 04, 2026, 12:04 IST

क्रिकेट और कूटनीति का खूबसूरत संगम जमैका की धरती पर रविवार को देखने को मिला. भारत की ओर से भेंट किए गए नए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को सबीना पार्क में लगाया गया. ये वही मैदान है, जहां क्रिस गेल, कर्टनी वॉल्श और माइकल होल्डिंग जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट का ककहरा सीखा. इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि क्रिस गेल की कमी जरूर खली.जहां गेल-वॉल्श-होल्डिंग ने सीखी क्रिकेट, उस मैदान पर भारत ने गिफ्ट की खास चीजZoomसबीना पार्क में इलेक्ट्रिक स्कोरकार्ड का उद्घाटन

किंगस्टन: क्रिस गेल, कर्टनी वॉल्श और माइकल होल्डिंग सहित जमैका के कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर वेस्टइंडीज क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. किंगस्टन स्थित सबीना पार्क जमैका क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है. यह वेस्टइंडीज के इस राष्ट्र का एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैदान है. इस ग्राउंड पर अब भारत सरकार ने एक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड गिफ्ट किया है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ मिलकर रविवार को सबीना पार्क में भारत द्वारा उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का अनावरण किया. इस अवसर पर जयशंकर ने कहा कि भारत और जमैका के बीच संबंध क्रिकेट की गहराई से निहित हैं. जयशंकर ने रविवार को समारोह के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा:

भारत और जमैका की कहानी रनों में लिखी गई है, सम्मान में लिखी गई है, दोस्ती में लिखी गई है. प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस जेएम के साथ सबीना पार्क में भारत द्वारा उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का औपचारिक रूप से अनावरण किया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj