World

तुर्की में दबोचा गया भारत का ड्रग डॉन, दाऊद इब्राहिम से जुड़े हैं तार, अब खुलेगा डी-कंपनी का राज?

Last Updated:April 25, 2026, 14:16 IST

भारत का कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार कर लिया गया है. सलीम डोला कई देशों में फैले ड्रग तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था. डोला के नेटवर्क के तार भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े बताए जा रहे हैं.तुर्की में दबोचा गया भारत का ड्रग डॉन, दाऊद इब्राहिम से जुड़े हैं तारZoomभारत का कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार कर लिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में भारत का कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार कर लिया गया है. तुर्की की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्तांबुल में यह ऑपरेशन चलाया, जिसकी पुष्टि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी की है. लंबे समय से फरार चल रहे डोला को वैश्विक सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का बड़ा खिलाड़ी माना जाता रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, सलीम डोला कई देशों में फैले ड्रग तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था. जांच एजेंसियों का कहना है कि उसका कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट से था और वह भारत समेत कई देशों में सप्लाई चेन को नियंत्रित कर रहा था.

इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह सामने आया है कि डोला के नेटवर्क के तार भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े बताए जा रहे हैं. एजेंसियों का मानना है कि डोला लंबे समय से दाऊद के डी-कंपनी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और ड्रग्स के धंधे में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

बताया जाता है कि सलीम डोला पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में सक्रिय था और बाद में दुबई शिफ्ट होकर वहीं से अपने पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट करने लगा. दुबई से वह भारत में ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा चैनल संभाल रहा था.

इससे पहले भी उसके नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई होती रही है. अक्टूबर 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके करीबी सहयोगी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया था. वहीं नवंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने डोला के बेटे ताहिर डोला समेत उसके परिवार के चार सदस्यों को दुबई से लाकर गिरफ्तार किया था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सलीम डोला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. इसके अलावा मुंबई पुलिस भी उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए कार्रवाई कर रही थी.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सलीम डोला के पास सऊदी अरब का पासपोर्ट है और वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग देशों में घूम रहा था. हालांकि, तुर्की में गिरफ्तारी के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती उसे भारत लाने की है. अधिकारियों का कहना है कि जिस देश में उसे पकड़ा गया है, वहां से सीधे प्रत्यर्पण संभव नहीं है, इसलिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि सलीम डोला की गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. खासतौर पर डी-कंपनी और ड्रग सिंडिकेट के बीच के रिश्तों पर कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

फिलहाल भारतीय एजेंसियां तुर्की अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और डोला को भारत लाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. अगर यह प्रक्रिया सफल होती है, तो देश के सबसे बड़े ड्रग नेटवर्क में से एक का पर्दाफाश हो सकता है.

About the AuthorSaad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 25, 2026, 14:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj