How much Protein you should need daily | एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होत है

Last Updated:April 28, 2026, 18:02 IST
How much Protein Your Body Need: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक एक दिन में किसी भी व्यक्ति को 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. कमोबेश यह बात सबको पता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इंसानी शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करने वाले प्रोटीन की हमें एक दिन में कितनी जरूरत होती है. यह बात इसलिए भी जरूरी है कि प्रोटीन के बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती है. इसकी कमी से शरीर खोखला हो जाएगा. इसलिए यहां जान लीजिए कि एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है और इसके लिए हमें क्या-क्या खाने की दरकार है.
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है.
नमक के बिना आपका भोजन बेशक बेस्वाद हो जाए लेकिन यह बात लगभग सबको पता है कि एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. लेकिन जो सबसे जरूरी चीजें हैं वे बात अक्सर हमलोग नजरअंदाज कर देते हैं. प्रोटीन जिंदगी के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है. यानी हमारे शरीर के निर्माण में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज प्रोटीन है. प्रोटीन से ही मसल्स, स्किन, एंजाइम, हार्मोन आदि का निर्माण होता है. ऐसे में अगर हमारे शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिला तो हमें कितनी परेशानियां होंगी, आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं. मुश्किल यह है कि भारत में अधिकांश व्यक्तियों को प्रोटीन की कमी होती है क्योंकि वे प्रोटीन के लिए आवश्यक चीजों का सेवन नहीं कर पाते हैं. आइए पहले हम यह समझते हैं कि हमें एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है.
एक दिन में कितना प्रोटीन चाहिए सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि किसी व्यक्ति को प्रोटीन की कितनी जरूरत होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस व्यक्ति का वजन कितना है और वह किस तरह का काम करता है. अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से ज्यादा काम करता है तो उसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी. इसका गोल्डन फॉर्मूल यह है कि अगर व्यक्ति मेहनत वाला काम नहीं करता है और सामान्य जीवन जी रहा है तो उसके शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन जो व्यक्ति शारीरिक श्रम ज्यादा करता है जैसे कोई जिम में बहुत ज्यादा पसीना बहाता है या मजदूरी वाला काम करता है तो उसे प्रति किलोग्राम वजन पर 1.2 ग्राम से लेकर 2 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी. मान लीजिए आपका वजन 70 किलो है और आप सामान्य काम कर रहे हैं तो आपको एक दिन में 56 से 70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन यदि आप ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं तो आपको 1.2 ग्राम से 2 ग्राम प्रति किलो वजन पर प्रोटीन लेने की जरूरत है. सामान्य तौर पर जितनी एनर्जी आपको मिलती है उसमें 15 से 25 प्रतिशत एनर्जी आपको प्रोटीन से मिली चाहिए.
70 ग्राम प्रोटीन के लिए क्या खाएं डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि प्रोटीन को विभिन्न चीजों से प्राप्त करना चाहिए. वैसे एक अंडे से 5 से 6 ग्राम तक आपको प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रोज 10 अंडे खा लें और उनसे 60 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर लें. ऐसा गलती से भी न करें. इसके लेने के देने पड़ जाएंगे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. आपको विभिन्न स्रोतों से प्रोटीन को प्राप्त करना होगा. भारत में प्रोटीन के लिए दाल सबसे बेहतर विकल्प है. 100 ग्राम दाल में 8 से 10 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. वहीं 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. सोयाबीन में बहुत प्रोटीन होता है. 100 ग्राम सोयाबीन से आप 30 से 40 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. 100 ग्राम चिकन से भी 30 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं. इसी तरह 100 एमएल दूध से 3 से 4 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा प्रोटीन होता है. सौ ग्राम बादाम में आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन ड्राई फ्रूट्स महंगे होते हैं. पर साग सब्जियों में भी काफी प्रोटीन होता है. पालक के साग में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. इसलिए यदि आपकी डाइट बैलेंस है यानी आपके भोजन में सब कुछ सही मात्रा में शामिल है तो आपको सही मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाएगा. सामान्य लोगों के लिए सुबह में भींगा हुआ मूंग, चना आदि खाने से बहुत प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है.
प्रोटीन की कमी से क्या होता है प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां होती है. प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकोर नाम की बीमारी होती है. इससे एडिमा और फैटी लिवर भी होता है. शरीर में पानी भरने लगता है. इतना ही नहीं जब शरीर में प्रोटीन की कमी होगी तो पूरा शरीर खोखला होने लगेगा.
प्रोटीन की कमी के लक्षण अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो शरीर टूटने लगता है. पूरा शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है. लगातार थकान रहती है, दिन भर आलस रहता है. बाल पतले होने लगते हैं, स्किन ड्राई होने लगती है, नाखून भी कमजोर होने लगते हैं यहां तक कि अपने आप टूटने लगते हैं. अगर इस तरह शरीर में दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
About the AuthorLakshmi Narayan
18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 28, 2026, 18:02 IST



