Tech

आईफोन 17,17 Pro, 17 प्रो मैक्स और 17e सब मिल रहा सस्ते में, शुरू हो गई ऐपल फैंस के लिए बड़ी सेल

विजय सेल्स ने भारत में अपनी ऐपल डेज़ सेल शुरू कर दी है, जो 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल में ऐपल के कई प्रोडक्ट्स, खासकर आईफोन 17 सीरीज़ पर शानदार डिस्काउंट मिल रहे हैं. इस बार खास बात ये है कि हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज़ भी इस सेल का हिस्सा है, जिससे ग्राहक प्रीमियम स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं. बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स इस डील को और आकर्षक बनाते हैं.

सबसे पहले बात करें आईफोन 17 की, तो इसका बेस वेरिएंट अब ₹78,790 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है. अगर आप एक्सिस, ICICI या SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इसके अलावा ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस इस डील को और सस्ता बना देता है.

वहीं, आईफोन 17 Pro अब ₹1,24,190 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इस पर ₹4,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही ₹10,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इस कीमत पर यह फोन मार्केट में मौजूद कई फ्लैगशिप डिवाइसेज़ को कड़ी टक्कर देता है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज़ भी शामिल है.

सबसे महंगे वाले पर भी डिस्काउंटटॉप मॉडल आईफोन 17 Pro मैक्स की बात करें तो इसकी कीमत ₹1,38,390 से शुरू होती है. इस पर भी ₹4,000 तक का बैंक ऑफर और ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है.

अगर आप थोड़ा किफायती ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो आईफोन 17e एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. इसकी लॉन्च कीमत ₹64,900 थी, लेकिन अब यह ₹60,490 में उपलब्ध है. बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत कम होकर ₹57,490 तक पहुंच सकती है. इसके साथ ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस और 454 रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिल रहे हैं.

इस सेल में सिर्फ कीमतों में कटौती ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और डिस्काउंटेड प्रोटेक्शन प्लान्स का भी फायदा मिलेगा. इससे यूज़र्स को एक बेहतर और सुरक्षित खरीदारी का अनुभव मिलेगा.

अगर आप नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह Apple Days Sale एक शानदार मौका हो सकता है. सही बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील का फायदा उठाकर आप अपने पसंदीदा आईफोन को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj