Sports

Ireland Cricket Team: पुरुषों के बाद आयरलैंड की महिला टीम ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, वर्ल्ड कप में कर दिया उलटफेर

होमखेलक्रिकेट

पुरुषों के बाद आयरलैंड की महिला टीम ने चौंकाया, वर्ल्ड कप में कर दिया उलटफेर

Last Updated:June 27, 2026, 23:05 IST

Ireland Women’s Cricket Team: आयरलैंड की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड को यह जीत मिली है, जिससे उनके लिए यह लम्हा और भी ऐतिहासिक रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. बीते 24 घंटे आयरलैंड क्रिकेट के लिए किसी सपने की तरह रहे हैं. बीते दिन आयरलैंड की पुरुष टीम ने भारत को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया.पुरुषों के बाद आयरलैंड की महिला टीम ने चौंकाया, वर्ल्ड कप में कर दिया उलटफेरZoomआयरलैंड टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत.

नई दिल्ली. आयरलैंड की पुरुष टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा उलटफेर करते हुए 26 जून को भारतीय टीम को पहली बार हराया. पुरुष टीम की इस ऐतिहासिक जीत को 24 घंटे ही बीते हैं कि अब महिला टीम ने विश्व क्रिकेट को चौंकाने का काम किया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप खेल रही आयरलैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खलाफ ग्रुप मुकाबले में उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की. आयरलैंड ने अपने अभियान के अंतिम मुकाबले में यह कारनामा किया. इस टीम ने काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की.

21 मुकाबलों के बाद मिली सफलताआयरलैंड को यह जीत 21 टी20 वर्ल्ड कप मैचों के बाद हासिल हुई है. यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली है, जो इस टूर्नामेंट की पूर्व चैंपियन रह चुकी है. इस जीत से आयरलैंड की महिला टीम का टूर्नामेंट में सबसे लंबी हार का सिलसिला भी खत्म हो गया. ओर्ला प्रेंडरगास्ट आयरलैंड की इस यादगार जीत की सूत्रधार रहीं, जिन्होंने लो-स्कोरिंग मुकाबले में अर्धशतक जड़ा.

Louise Little finishes off in style as Ireland bow out of the #T20WorldCup on a high 🙌

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj