Tech

Airtel का बड़ा धमाका! ₹99 में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस, लिस्ट में Netflix और JioHotstar भी

अगर आप अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेकर परेशान हो चुके हैं, तो Airtel आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने अपनी Summer OTT Sale शुरू कर दी है, जिसके तहत Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ ₹99 में दिया जा रहा है.

आमतौर पर इस प्लान की कीमत ₹149 होती है, लेकिन सीमित समय के लिए यूजर्स इसे ₹99 में खरीद सकते हैं. यानी हर दिन करीब ₹3.30 खर्च करके 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा लिया जा सकता है.

₹99 वाले प्लान में क्या मिलेगा?

एयकरटेस एक्सट्रीम प्ले र्क प्रीमियम प्लान की वैधता 1 महीने की है. इस प्लान में यूजर्स को 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. इनमें Sony LIV, Lionsgate Play, Sun NXT, Chaupal, Eros Now, Hungama, Times Play, aha, ShemarooMe, DocuBay और कई दूसरे प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

इस प्लान के जरिए यूजर्स वेब सीरीज, फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स और रीजनल कंटेंट का आनंद ले सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इस सब्सक्रिप्शन में पॉपुलर शोज और स्पोर्ट्स कंटेंट भी उपलब्ध होगा.

Netflix वाला प्लान भी लॉन्च

अगर आप Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं, तो Airtel ने ₹279 का नया ‘All OTTs in One Pack’ भी पेश किया है.

इस प्लान में Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा Xstream Play के जरिए मिलने वाले 20 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म्स भी शामिल हैं.

इस प्लान के साथ 1GB डेटा भी दिया जाता है और इसकी वैधता 1 महीने की है. यानी रोजाना करीब ₹9.30 खर्च में कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है.

कैसे करें सब्सक्राइब?इन दोनों प्लान्स को Airtel Thanks ऐप, Xstream Play वेबसाइट और Airtel Thanks मोबाइल ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है. कंपनी ने भले ही बड़ा ऐलान नहीं किया हो, लेकिन ये ऑफर्स अभी योग्य यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं.

अगर आप कम कीमत में ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं, तो Airtel का यह नया ऑफर काफी आकर्षक साबित हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj