Entertainment

‘रोमांस खत्म हो जाता है’, शादी के 22 साल बाद कितनी बदल गई है फराह खान की जिंदगी? पति को बताया बेस्टफ्रेंड

Last Updated:June 27, 2026, 08:14 IST

फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 22 साल हो चुके हैं. डायरेक्टर के पति शिरीष कुंदर यूं तो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन हाल ही में फराह खान ने शेखर सुमन से बातचीत में अपने पति की तारीफों के पुल बांधे. वो कहती हैं कि भले ही शादी के बाद प्यार और रोमांस खत्म हो जाता है लेकिन उनके पति उनके बेस्टफ्रेंड हैं.
'रोमांस खत्म हो जाता है', शादी के 22 साल बाद कितनी बदली फराह खान की जिंदगीZoomफराह खान की शादी को 22 साल हो चुके हैं.

नई दिल्ली.  फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 22 साल हो चुके हैं. कपल के 3 बच्चे हैं. शादी के 2 दशक बाद फिल्ममेकर ने अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट शेयर किया. वो कहती हैं कि शादी के बाद कपल के बीच प्यार और रोमांस खत्म हो जाता है. अपने रिश्ते के बारे में डिटेल में बात करते हुए फराह ने कहा कि शादी के बाद कपल के बीच भले ही रोमांस खत्म हो जाता है लेकिन वो शिरीष के बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकती है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर कहती हैं कि उनके बच्चों की परवरिश में शिरीष का ज्यादा बड़ा रोल रहा है.

शेखर सुमन के साथ बात करते हुए फराह खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर चर्चा की. शेखर सुमन ने उनसे पूछा कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि शादी के बाद रिश्ते में प्यार और रोमांस खत्म हो जाता है. इसका डायरेक्टर ने बहुत ही सटीक जवाब दिया.

फराह खान का पति संग कैसा है रिश्ता?

वो कहती हैं कि जब दो लोग डेट कर रहे होते हैं तो उन्हें कुछ चाहिए होता है. वो उस इंसान, उस प्यार को पाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. लेकिन ये इंसानी फितरत है कि जैसे ही हमें कुछ मिलता है, हम उसकी वैल्यू करना बंद कर देते हैं. उसकी कीमत बदल जाती है. फराह आगे कहती हैं, अब मैं शिरीष की बाकी चीजों में काफी वैल्यू करती हूं. वो कमाल के पिता हैं.

डायरेक्टर ने पति की तारीफों के बांधे पुल

फराह खान अपने रिश्ते के बारे में आगे बताती हैं, ‘मैं शिरीष के बगैर नहीं रह सकती हूं. उनके बिना मेरा घर नहीं चल सकता है’. डायरेक्टर के मुताबिक उनके बच्चों की परवरिश में उनके पिता का बड़ा रोल रहा है. वो उनके परिवार की स्ट्रेंथ हैं. फराह खान कहती हैं कि लोग उनसे पूछते हैं कि आखिर उनके बच्चों को इतनी कम उम्र में इतनी अच्छी जगहों पर एडमिशन कैसे मिला तो वो बस एक ही जवाब देती हैं कि उनके बच्चों के काउंसलेर उनके पति हैं.

डायरेक्टर के मुताबिक शिरीष अपने हर बच्चे पर काफी ध्यान देते हैं और हर किसी की पढ़ाई और परवरिश का पूरा ख्याल रखते हैं. साथ ही वो कहती हैं कि इसका मतलब ये नहीं है कि वो अपना पैशन फॉलो नहीं करते हैं. वो आज भी स्क्रिप्ट लिखते हैं, एआई सीखते हैं. वो अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी यही बात फराह को ज्यादा पसंद थी.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj