ग्रीन पर भारी शुभमन गिल की पारी, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, केकेआर की पांचवीं हार

होमखेलक्रिकेट
ग्रीन पर भारी गिल की पारी, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR की पांचवीं हार
Last Updated:April 17, 2026, 23:20 IST
Gujarat Titans beat KKR: कैमरन ग्रीन के अर्धशतक पर शुभमन गिल की 86 रनों की पारी भारी पड़ी, जिससे गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है. वहीं, केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. 6 मैचों में अजिंक्य रहाणे की टीम की यह 5वीं हार है.
शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को जिताया मैच.
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से मात दी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीजन के 25वें मुकाबले में शुभमन गिल ने 86 रन की कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. उनकी यह पारी कैमरन ग्रीन के 79 रनों पर भारी पड़ी. पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन की मदद से केकेआर ने 180 रन का स्कोर बनाया था. गुजरात ने 19.4 ओवर में रन 181 बनाकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. गुजरात की यह सीजन में तीसरी जीत है, जबकि केकेआर का अभी भी खाता नहीं खुला है. उसकी 6 मुकाबलों में यह छठी हार है.
गिल ने खेली मैच जिताऊ पारीगिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस मुकाबले को जिताने में अहम भूमिका निभाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते हुए गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन की शानदार साझेदारी की. 22 रन बनाकर सुदर्शन चलते बने, लेकिन गिल ने एक छोर संभाले रखा और तेज बैटिंग करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन और तीसरे विकट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ 46 रन की पार्टनरशिप कर जीत की नींव रखी. हालांकि, शतक के करीब पहुंचकर वह आउट हो गए. गिल ने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली.
शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को जिताया मैच.
मुकाबला अंतिम ओवर तक जरूर गया, लेकिन दो गेंदे रहते गुजरात ने जीत दर्ज कर ली. राहुल तेवतिया 7 रन और शाहरुख खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे. शाहरुख के बल्ले से ही विनिंग रन आए. ग्लेन फिलिप्स ने 19 रनों का योगदान दिया. केकेआर के गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती ने टीम के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. रमनदीप सिंह, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा को एक-एक सफलता मिली. कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय विकेटलेस रहे और महंगे भी साबित हुए. दोनों ने 10 से ऊपर की इकॉनमी से रन दिए.
ग्रीन की मेहनत बेकारपहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए. 32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े. पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.
अनुकूल रॉय 7 गेंदों में 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए. रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए. हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए.
रबाडा ने झटके तीन विकेटगेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले. राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
About the AuthorShivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 17, 2026, 23:20 IST



