Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर नीम करोली बाबा का चमत्कार, पहले दिन सिर्फ 8 लाख, अब 18 Cr पार, सुपरहिट बनी ‘हनुमान अंश’

Last Updated:August 29, 2026, 15:27 IST

Hanuman Ansh Box Office Record : बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म ने सबका ध्यान खींच लिया है, जिसकी शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह आगे चलकर इतना बड़ा कमाल कर सकती है. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई जा रही धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के चौथे हफ्ते में अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि ट्रेड पंडित भी हैरान हैं. फिल्म ने चौथे शुक्रवार भी रिकॉर्ड तोड़े हैं. BO पर नीम करोली बाबा का चमत्कार, 8 लाख से शुरू हुई 'हनुमान अंश' 18 Cr पारZoom 22वें दिन फिल्म की कमाई में 7,275% तक का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

नई दिल्ली. ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार जहां बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती दिख रही है. वहीं एक छोटी फिल्म ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई जा रही ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के चौथे हफ्ते में ऐसा कमबैक किया है कि अब इसकी तुलना बड़ी फिल्मों से होने लगी है. पहले दिन महज 8 लाख रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने अब 18 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चौथे शुक्रवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की है.

‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है. जहां आमतौर पर फिल्में अपने चौथे हफ्ते तक थिएटर से बाहर होने लगती हैं, वहीं इस छोटी बजट की फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन को ऐसी सुनामी लाई है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

पहले दिन था साधारण कलेक्शन

फिल्म की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी शुरुआत है. फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन मात्र सिर्फ 8 से 10 लाख रुपये के बेहद साधारण कलेक्शन से शुरुआत की थी. लेकिन दर्शकों के शानदार रिव्यूज और मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के दम पर फिल्म का बिजनेस रोज बढ़ता गया.

फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हुई है.

चौथे शुक्रवार कमाई 6 करोड़ पार

बॉक्स ऑफिस इंडिया  के मुताबिक, चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये नेट की शानदार कमाई दर्ज की है. पहले दिन के मुकाबले 22वें दिन फिल्म की कमाई में 7,275% तक का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जो आज के दौर के भारतीय सिनेमा इतिहास में शायद ही कभी सुना या देखा गया हो. इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 18.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

शो काउंट में भी हुआ इजाफा

इतना ही नहीं फिल्म की शो काउंट में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. पहले हफ्ते के शुक्रवार को देशभर में इसके करीब 276 शो थे, जो चौथे शुक्रवार तक बढ़कर लगभग 850 शो हो गए. यानी दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए सिनेमाघरों में फिल्म के शो भी बढ़ाए गए हैं.

पहले दिन सुस्त, फिर कैसे मिली रफ्तार?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर फिल्म को इतनी देर से रफ्तार क्यों मिली? इसकी सबसे बड़ी वजह वर्ड ऑफ माउथ और धार्मिक आस्था से जुड़ा दर्शकों का जुड़ाव माना जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म की चर्चा फैल रही है, नीम करोली बाबा के अनुयायियों और दूसरे दर्शकों के बीच इसे देखने की दिलचस्पी बढ़ रही है. फिल्म के लिए खास बात यह भी है कि इसका प्रदर्शन उत्तर भारत के सर्किट में काफी मजबूत बताया जा रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत में कारोबार थोड़ा कमजोर है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

August 29, 2026, 15:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj