T20I Tri Series: ‘बेबी एबी’ का आया तूफान, नामीबिया से हार के बाद साउथ अफ्रीका का कमबैक, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

होमखेलक्रिकेट
‘बेबी एबी’ का तूफान, नामीबिया से हार के बाद SA का कमबैक, जिम्बाब्वे को रौंदा
Last Updated:August 29, 2026, 21:24 IST
south africa vs zimbabwe t20i: डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी फिफ्टी से साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में कमबैक करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से शिकस्त दे दी. साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में नामीबिया के हाथों हार का सामना पड़ा था. उस मुकाबले में भी ब्रेविस ने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए.डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली 75 रन की मैच विनिंग पारी.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया. साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में नामीबिया के हाथों उलटफेर का सामना करना पड़ा था. जिम्बाब्वे से मिले 145 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया. डेवाल्ड ब्रेविस ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. जॉर्डन हरमन 13 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, लुआन ड्रे प्रिटोरियस 22 रन बनाकर ब्रैड इवांस का शिकार बने. टोनी डी जोर्जी 15 रन ही बना सके.
ब्रेविस की तूफानी बल्लेबाजीहालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 24 गेंदों में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. ब्रेविस के आगे जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया और उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. ब्रेविस ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए. वहीं, रुबिन हरमन 11 रन बनाकर नाबाद रहे.
गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 144 रन पर रोकाटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही. ब्रायन बेनेट और बेन करन ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े. करन 12 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाने के बाद 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बेनेट 35 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया. डायोन मायर्स 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर ईथन बॉश का शिकार बने. रयान बर्ल भी 4 रन ही बना पाए.
साउथ अफ्रीका ने सीरीज में जीता पहला मैच.
वेस्ली मधेवेरे 14 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 12 रन ही बना सके, तो ब्रैड इवांस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. तदिवानाशे मारुमानी ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 30 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए. मारुमानी की महत्वपूर्ण पारी के बूते जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही. साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में डुआन जानसेन ने सर्वाधिक हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि प्रेनेलन सुब्रायन ने 27 रन देकर 2 विकेट निकाले. ईथन बॉश और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने एक-एक विकेट झटका.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 29, 2026, 21:24 IST



