udaipurs famous food: गरमा-गरम पराठे पर पिघलता बटर और साथ में लहसुन की चटनी…उदयपुर के इस स्वाद के आगे सब फेल

Last Updated:September 26, 2026, 11:11 IST
Sai Baba Parantha: उदयपुर के सूरजपोल स्थित गुलाब बाग रोड पर साईं बाबा पराठा अपने अनोखे डीप फ्राय आलू पराठे के लिए खास है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से भरपूर स्टफिंग वाले इस पराठे पर बटर, दही और लहसुन की चटनी परोसी जाती है. करीब 150 रुपए में दो पराठों की प्लेट मिलती है, जो स्वाद के साथ पेट भी भर देती है.
उदयपुर में अगर आप रोजाना मिलने वाले तवे के पराठे से कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो सूरजपोल स्थित गुलाब बाग रोड पर साईं बाबा पराठा एक विकल्प हो सकता है. यहां पराठों की कई वैरायटी मिलती हैं, लेकिन सबसे खास यहां का आलू पराठा है. इसकी खासियत यह है कि इसे डीप फ्राय करके तैयार किया जाता है. पराठा घी में अच्छी तरह सिकने के बाद बाहर से कुरकुरा और अंदर से भरपूर स्टफिंग वाला रहता है.
आलू पराठे को प्लेट में परोसने के बाद इसके ऊपर अमूल बटर की करीब एक चौथाई टिक्की रखी जाती है. गर्म पराठे पर बटर धीरे-धीरे पिघलने लगता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसके साथ यहां दही और लहसुन की चटनी परोसी जाती है. खास बात यह है कि इस पराठे के साथ मिलने वाली लहसुन की चटनी ही यहां आने वालों को सबसे ज्यादा पसंद आ सकती है. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि खाने के दौरान चटनी दो-तीन बार नहीं, बल्कि कई बार मंगवाने का मन करता है.
यहां पराठे के साथ मिक्स दाल भी मिलती है, हालांकि स्वाद की बात करें तो दाल के मुकाबले लहसुन की चटनी ज्यादा पसंद आती है. पराठे की स्टफिंग और डीप फ्राय होने की वजह से यह काफी हैवी भी रहता है. ऐसे में अगर आप हल्का खाने के मूड में हैं तो एक पराठा ही पर्याप्त लग सकता है. दो पराठे खाने के बाद पेट काफी भर जाता है और ऐसा महसूस होता है कि अब कुछ और खाने की जगह ही नहीं बची.
Add as Preferred Source on Google
साईं बाबा पराठा की खासियत सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि पराठे का साइज और उसकी तैयारी का तरीका भी है. सामान्य तौर पर आलू पराठा तवे पर घी या तेल के साथ सेंका जाता है, लेकिन यहां इसे डीप फ्राय किया जाता है. यही वजह है कि इसका बाहरी हिस्सा ज्यादा क्रिस्पी नजर आता है. ऊपर से मक्खन, साथ में दही और लहसुन की चटनी इसका कॉम्बिनेशन पूरा कर देते हैं.
यहां पराठों की कई दूसरी वैरायटी भी मिलती हैं, इसलिए अगर आप आलू के अलावा कुछ और ट्राय करना चाहते हैं तो विकल्प मौजूद हैं. लेकिन पहली बार आने वालों के लिए आलू पराठा यहां का ऐसा आइटम है जिसे ट्राय किया जा सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें थोड़ा मसालेदार, क्रिस्पी और भरपेट खाना पसंद है.
कीमत की बात करें तो यहां दो पराठों की प्लेट करीब 150 रुपए की है. पराठे का साइज, बटर, दही और चटनी को देखते हुए यह कीमत ठीक लगती है. अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ हैं तो दो पराठों की एक प्लेट शेयर करके भी खा सकते हैं, क्योंकि यह काफी हैवी और पेट भरने वाला है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 26, 2026, 11:11 IST



