जयपुर आईपीएल टिकट फ्रॉड न्यूज़

Last Updated:April 29, 2026, 05:21 IST
IPL Ticket Fraud Jaipur Rajasthan Police Advisory: जयपुर में आईपीएल टिकटों के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं. ठग असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं. राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर केवल आधिकारिक पार्टनर से ही टिकट खरीदने की सलाह दी है. स्टेडियम के गेट पर ऑफलाइन काउंटर भी उपलब्ध हैं. किसी भी ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें. सवाई मानसिंह स्टेडियम में अगला मुकाबला 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा.
ख़बरें फटाफट

जयपुर आईपीएल टिकट फ्रॉड न्यूज़
IPL Ticket Fraud Jaipur Rajasthan Police Advisory: आईपीएल-2026 सीजन के दौरान दर्शकों में टिकटों की जबरदस्त मांग है. इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी ‘फिशिंग’ और ‘क्लोन वेबसाइट्स’ के जरिए लोगों को शिकार बना रहे हैं. ठग असली वेबसाइट की हूबहू नकल करते हैं, जिसमें सिर्फ एक अक्षर का अंतर होता है. उदाहरण के लिए, असली बुकमायशो की जगह ‘bookmyshoww.com’ या ‘ipl-tickets-2026.in’ जैसे डोमेन का उपयोग किया जा रहा है. टिकट खरीदने की हड़बड़ाहट में युवा इन वेबसाइट्स पर अपनी कार्ड डिटेल साझा कर देते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं.
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्कैमर्स गूगल सर्च में पैसे देकर अपने फेक लिंक्स को टॉप पर रैंक करवाते हैं. जब कोई ‘IPL Tickets’ सर्च करता है, तो सबसे ऊपर दिखने वाले विज्ञापन अक्सर फर्जी होते हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर ‘वीआईपी पास’ के नाम पर फर्जी विज्ञापन चलाए जा रहे हैं. ठगी का तरीका इतना शातिर है कि पेमेंट होने के बाद वॉट्सऐप पर फर्जी क्यूआर कोड या ई-टिकट भी भेज दिया जाता है, जो स्टेडियम के गेट पर स्कैन करने पर नकली निकलता है.
जयपुर में टिकटों की नई दरें (Rate List)सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में इस बार टिकटों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले अधिक हैं:
ईस्ट स्टैंड: 1800 रुपये
नॉर्थ स्टैंड: 2500 रुपये
साउथ स्टैंड: 3000 रुपये
ईस्ट और नॉर्थ लॉन: 5700 रुपये
उदयपुर रॉयल बॉक्स: 10,000 से 13,000 रुपये
जयपुर और जोधपुर लाउंज: 12,500 से 15,000 रुपये
जैसलमेर लाउंज: 17,000 से 20,000 रुपये
शेन वार्न लाउंज: 22,500 से 30,000 रुपये
ड्रीम लाउंज (सबसे महंगा): 40,000 रुपये प्रति व्यक्ति
जयपुर में होने वाले मैचों का शेड्यूलसवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 25 अप्रैल को हो चुका है. अब आगामी मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:
1 मई: राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स
9 मई: राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस
19 मई: राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स
ये सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय और हेल्पलाइनपुलिस ने सलाह दी है कि टिकट केवल ऑफिशियल वेबसाइट (www.iplt20.com) या अधिकृत पार्टनर्स (BookMyShow, Insider.in) से ही खरीदें. ऑफलाइन टिकट स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक मिल रहे हैं. भुगतान के समय सुरक्षित गेटवे और ‘फ्रॉड प्रोटेक्शन’ के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग बेहतर है. यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 पर शिकायत दर्ज करें.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 29, 2026, 05:21 IST



