Jaipur News: जयपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस का नया तरीका वायरल, पिद्दी सी गाड़ी से पहुंच जा रहे हर जगह

Last Updated:November 03, 2026, 20:50 IST
Jaipur Viral Traffic Police Video: जयपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस के छोटे वाहन का उपयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस नए तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भीड़भाड़ वाले शहरों में ट्रैफिक पुलिस को ऐसे साधनों की जरूरत होती है, जिनसे वे जाम के बीच भी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकें.
ख़बरें फटाफट
जयपुर. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जयपुर का बताया जा रहा है. पोस्ट में जयपुर ट्रैफिक पुलिस के काम करने के तरीके की चर्चा करते हुए दावा किया जा रहा है कि शहर में ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से निपटने के लिए पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया है. इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक छोटे वाहन पर सवार होकर कुछ ही मिनटों में अलग-अलग जगहों पर पहुंचते दिखाई देते हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट में इस तरीके को जयपुर पुलिस का नया आविष्कार बताया जा रहा है. पोस्ट के मुताबिक, शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां भीड़ और जाम के कारण बड़े वाहनों से जल्दी पहुंचना आसान नहीं होता. ऐसे में छोटे वाहन की मदद से ट्रैफिक पुलिसकर्मी कम समय में मौके तक पहुंच सकते हैं और यातायात संभालने में मदद कर सकते हैं.
पुलिस के इस तरीके की जमकर हो रही तारीफपोस्ट में जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस के इस तरीके की तारीफ भी की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भीड़भाड़ वाले शहरों में ट्रैफिक पुलिस को ऐसे साधनों की जरूरत होती है, जिनसे वे जाम के बीच भी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकें. छोटे वाहन का इस्तेमाल इसी दिशा में एक उपयोगी कदम बताया जा रहा है.
पर्यटकों के बीच भी खास पहचान रखता है जयपुरजयपुर देश के प्रमुख पर्यटन शहरों में शामिल है. यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. शहर के बाजारों, पर्यटन स्थलों और व्यस्त सड़कों पर कई बार वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना रहता है. वायरल पोस्ट में इसी बात का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जयपुर की खूबसूरती और शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नए तरीकों पर काम कर रही है. छोटे वाहन के जरिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के जल्दी मौके पर पहुंचने की बात को भी इसी प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 03, 2026, 20:44 IST



