Rajasthan

दिवाली की पूजा में बदला ट्रेंड, कमल के बीज से लेकर काली हल्दी तक की बढ़ी डिमांड, बाजारों में दिख रहा नया क्रेज

Last Updated:November 03, 2026, 18:17 IST

Lotus Seeds for Diwali Puja: पुरानी मंडी के व्यापारियों के मुताबिक, उनका परिवार वर्षों से पूजा सामग्री के कारोबार से जुड़ा हुआ है. उन्होंने अपने व्यापार के दौरान पूजा की सामग्री में कई बदलाव देखे हैं. पहले जहां लोग सीमित सामान खरीदकर पूजा करते थे, वहीं अब कई लोग पूरी सूची बनाकर आते हैं और एक-एक चीज के बारे में पूछकर खरीदारी करते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

उदयपुर: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. घरों में साफ-सफाई और सजावट के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.इस बार दिवाली पर पूजा सामग्री को लेकर भी एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है.पहले जहां लोग पूजा के लिए कुछ पारंपरिक सामग्री ही खरीदते थे, वहीं अब पूजा की थाली में कई तरह की नई चीजें शामिल होने लगी हैं. खास बात यह है कि लोग अब सामान्य पूजा सामग्री के साथ ऐसी चीजें भी खरीद रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है.

उदयपुर शहर के बाजारों में इन दिनों दिवाली की पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है.पुरानी मंडी क्षेत्र में पूजा सामग्री का व्यापार करने वाले व्यापारी वीरेंद्र जैन बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में पूजा सामग्री की मांग और खरीदारी के तरीके में काफी बदलाव आया है. पहले लोग पूजा के लिए रोली, मौली, चावल, दीपक, कपूर, अगरबत्ती और कुछ सामान्य सामग्री ही खरीदते थे. लेकिन अब पूजा की थाली में कई तरह की खास चीजें शामिल की जाने लगी हैं.

बाजारों में इन विशेष सामग्रियों की अलग से मांग होने लगीवीरेंद्र जैन ने बताया कि इन दिनों कमल के बीज और कौड़ियों की मांग काफी बढ़ी है. इसके साथ ही पीली हल्दी की गांठों के अलावा अब काली हल्दी की गांठें भी लोग खरीद रहे हैं. काली सरसों और पीली सरसों की भी मांग देखने को मिल रही है.इन चीजों को लेकर अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं.मान्यता के अनुसार, लोग इन्हें मां लक्ष्मी की पूजा और सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा में शामिल करते हैं. यही वजह है कि अब बाजारों में इन विशेष सामग्रियों की अलग से मांग होने लगी है.

वीडियो देखकर भी लोग नई-नई चीजों के बारे में जान रहे व्यापारियों का कहना है कि सोशल मीडिया ने भी इस बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई है. पहले लोगों को पूजा की पारंपरिक विधि और सामग्री के बारे में परिवार के बड़े-बुजुर्गों से जानकारी मिलती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर पूजा-पाठ और धार्मिक उपायों से जुड़े वीडियो देखकर भी लोग नई-नई चीजों के बारे में जान रहे हैं. इसके बाद वे बाजार पहुंचकर उन्हीं सामग्रियों की मांग करते हैं.

एक-एक चीज के बारे में पूछकर खरीदारी करतेपुरानी मंडी के व्यापारियों के मुताबिक, उनका परिवार वर्षों से पूजा सामग्री के कारोबार से जुड़ा हुआ है. उन्होंने अपने व्यापार के दौरान पूजा की सामग्री में कई बदलाव देखे हैं.पहले जहां लोग सीमित सामान खरीदकर पूजा करते थे, वहीं अब कई लोग पूरी सूची बनाकर आते हैं और एक-एक चीज के बारे में पूछकर खरीदारी करते हैं.

दिवाली की पूजा की तैयारी में भी नए ट्रेंड शामिल हो रहेइस बार दिवाली पर बाजारों में सिर्फ सजावट और रोशनी का ट्रेंड ही नहीं बदला है, बल्कि मां लक्ष्मी की पूजा की थाली भी नए रंग-रूप में नजर आने लगी है. पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ कमल के बीज, कौड़ियां और काली हल्दी जैसी चीजें अब लोगों की खरीदारी का हिस्सा बन रही हैं. यानी बदलते समय के साथ दिवाली की पूजा की तैयारी में भी नए ट्रेंड शामिल हो रहे हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

November 03, 2026, 18:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj