Rajasthan

Jaipur News | Rajasthan News

Last Updated:July 03, 2026, 22:16 IST

Jaipur News : जयपुर के जगतपुरा में बंद घर से बदबू आने पर पुलिस ने 95 वर्षीय महावीर शर्मा और 55 वर्षीय बेटी प्रीति शर्मा के सड़े हुए शव बरामद किए. मौत का कारण अज्ञात है. पड़ोसियों का कहना है कि कई दिनों से घर में कोई हलचल नहीं दिख रही थी. रोज आने वाले अखबार भी मुख्य गेट पर ही जमा होते जा रहे थे. शुरुआत में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना देना ही ठीक समझा.बंद मकान, गेट पर अखबार, अंदर मौत का सन्नाटा! सोचने पर मजबूर कर देगी यह घटनाZoomजयपुर: बंद घर में पिता-बेटी के सड़े शव मिले.

जयपुर. जयपुर के जगतपुरा इलाके में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान कर दिया. आनंद विहार कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़े एक मकान से तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ. लोगों की नजर जब घर के मुख्य गेट पर कई दिनों से पड़े अखबारों पर गई तो अनहोनी की आशंका और बढ़ गई. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की.

घर का दरवाजा बाहर से बंद था. पुलिस ने परिवार के दोनों बेटों मुकेश और महेश को मौके पर बुलाया. उनके पहुंचने के बाद मकान का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए. घर के भीतर 95 वर्षीय महावीर शर्मा और उनकी 55 वर्षीय बेटी प्रीति शर्मा के शव पड़े मिले. दोनों शव सड़ चुके थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों की मौत करीब पांच दिन पहले हुई मानी जा रही है.

दुर्गंध और अखबारों ने खोला कई दिनों से बंद घर का राजपड़ोसियों का कहना है कि कई दिनों से घर में कोई हलचल नहीं दिख रही थी. रोज आने वाले अखबार भी मुख्य गेट पर ही जमा होते जा रहे थे. शुरुआत में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना देना ही ठीक समझा. मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू की. परिवार के दोनों बेटों को बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में घर खोला गया. अंदर पिता और बेटी के शव मिले. शवों की हालत देखकर माना जा रहा है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी.

रेलवे से रिटायर थे महावीर शर्मा, बेटी रहती थी साथपुलिस के अनुसार मृतक महावीर शर्मा वर्ष 1994 में रेलवे से रिटायर हुए थे. वह अपनी 55 वर्षीय तलाकशुदा बेटी प्रीति शर्मा के साथ इसी मकान में रहते थे. परिवार में आपसी विवाद के चलते उनके दोनों बेटे मुकेश और महेश अलग रहते थे. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि आखिरी बार दोनों को किसने देखा था और मौत से पहले उनकी क्या गतिविधियां थीं. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. आसपास रहने वाले लोग भी इस बात से हैरान हैं कि घर के अंदर कई दिनों तक दोनों के शव पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी.

पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीरफिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही एफएसएल टीम की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारण को लेकर किसी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई. रामनगरिया थाना पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर बंद मकान के भीतर पिता और बेटी के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसका पता लोगों को कई दिन बाद सिर्फ गेट पर पड़े अखबारों और उठती बदबू से चल सका.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj