Rajasthan

Jaisalmer News: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, नहर में बाइक गिरने से मामा की मौत, भांजी घायल

Last Updated:August 28, 2026, 19:12 IST

Jaisalmer News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. डिग्गा से 113 आरडी की ओर जा रहे मामा-भांजी की बाइक SBS की 85 आरडी के पास घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे में 36 वर्षीय पुरखसिंह की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय भांजी संजू गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया.खुशियों के पर्व पर पसरा मातम, नहर में बाइक गिरने से मामा की मौतZoom

जैसलमेर. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशियां मना रही थीं, वहीं मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र से सामने आए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. हादसे में बाइक सवार 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के अनुसार, डिग्गा निवासी 36 वर्षीय पुरखसिंह अपनी 12 वर्षीय भांजी संजू के साथ बाइक पर सवार होकर डिग्गा से 113 आरडी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान SBS की 85 आरडी के पास घुमावदार मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक सड़क से फिसलते हुए सीधे नहर में जा गिरी. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बचाव के प्रयास शुरू किए.

108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालहादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मोहनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद पुरखसिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय संजू का अस्पताल में उपचार जारी है. उसकी हालत को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुरखसिंह के परिजन अस्पताल पहुंच गए. रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के दिन परिवार के सदस्य को खोने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जानी थी, वहां अचानक मातम छा गया. परिजनों के आंसुओं और चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांचघटना की जानकारी मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की बात सामने आई है. रक्षाबंधन के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. एक ओर जहां देशभर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर एक परिवार ने अपने प्रियजन को हमेशा के लिए खो दिया, इस घटना ने त्योहार की खुशियों के बीच पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 19:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj