Rajasthan

Jamun Seeds Benefits | जामुन की गुठली खाने के फायदे | जामुन की गुठली का पाउडर कब खाना चाहिए

Last Updated:June 20, 2026, 07:27 IST

Jamun Seeds Benefits For Health: राजस्थान के सिरोही के वरिष्ठ वैद्य दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार जामुन की गुठली सेहत के लिए बेहद गुणकारी है. इसमें मौजूद खास तत्व स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं जिससे डायबिटीज और ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है. इसके चूर्ण में गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे के मुंहासे और झाइयां दूर होती हैं. यह चूर्ण पेट की समस्याओं को ठीक करने, लिवर-किडनी को डिटॉक्स करने और मोटापा घटाने में मददगार है. इसे सुखाकर घर पर आसानी से पीसकर तैयार किया जा सकता है.

जामुन के फल जितनी ही इसकी गुठलियां भी लाभदायक होती हैं जिसके फायदों और उपयोग के तरीकों के बारे में बताते हुए सिरोही के सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी और वरिष्ठ वैद्य दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा है कि जामुन के फल के अलावा इसकी पत्तियों व गुठलियों आदि का भी आयुर्वेद में बहुत बड़ा महत्व बताया गया है.

आयुर्वेद में जामुन की गुठली को भी कई बीमारियों के इलाज में बेहद असरदार माना जाता है जिसका उपयोग सुखाकर चूर्ण या पाउडर बनाकर किया जाता है और ब्लड शुगर व डायबिटीज नियंत्रण में जामुन की गुठली काफी फायदेमंद होती है क्योंकि इन गुठलियों में पाए जाने वाले खास तत्व शरीर में खाने के साथ स्टार्च को शुगर में बदलने की गति को धीमा कर देते हैं जिससे खून में शुगर का लेवल ज्यादा नहीं बढ़ता है, इसलिए इसे शुगर लेवल कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है लेकिन मरीजों को डॉक्टर या प्रशिक्षित आयुर्वेद वैद्य की सलाह के बाद ही इसका उपयोग करना चाहिए.

सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होती हैं क्योंकि अगर किसी के चेहरे पर होने वाले मुंहासों, कील-मुंहासों के दाग और झाइयों को दूर करना हो तो इसके पाउडर में थोड़ा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो आ जाता है.

Add as Preferred Source on Google

जामुन की गुठलियों का पाउडर घर पर तैयार करने के लिए इसकी गुठलियों को पानी से अच्छी तरह धोकर इन्हें 2 से 3 दिन धूप में सुखा दें और गुठलियों के सूखने के बाद उनका ऊपरी सख्त छिलका हटाकर अंदर के हरे या सफेद हिस्से को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें, जिसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं क्योंकि रोजाना सुबह खाली पेट इसका आधा चम्मच पानी या दही के साथ सेवन स्वस्थ शरीर बनाए रखने में मदद करेगा और इससे इम्युनिटी भी मजबूत होगी.

यह पाउडर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी एक अच्छी दवाई की तरह काम करता है क्योंकि इसमें टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है जो पेट की तकलीफों को दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है, वहीं इस पाउडर में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा शरीर की पाचन क्षमता को बढ़ाने का काम करती है जिससे बार-बार भूख लगने की दिक्कत नहीं होती है और इससे वजन कंट्रोल करने व मोटापे को कम करने में भी काफी मदद मिलती है.

पेट के साथ-साथ यह पाउडर किडनी और लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर में जमे खतरनाक टॉक्सिन को बाहर निकालने और लिवर व किडनी को स्वस्थ रखने में यह पाउडर बहुत काम आता है, जिसे डिटॉक्सिफाई करना भी कहते हैं और इसी वजह से पथरी जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा भी नहीं रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj