Sports

नहीं बचेगी नौकरी… गौतम गंभीर नहीं तो कौन? टीम इंडिया से एक कोचिंग स्टाफ की छुट्टी तय

होमखेलक्रिकेट

नहीं बचेगी नौकरी… गंभीर नहीं तो कौन? टीम से एक कोचिंग स्टाफ की छुट्टी तय

Last Updated:July 11, 2026, 11:14 IST

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर बीसीसीआई एक्शन मोड में है. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टीम इंडिया की कोचिंग स्टाफ की समीक्षा करने जा रहा है. बीसीसीआई के सूत्रों ने ये भी बताया है कि गौतम गंभीर की टीम से कम से कम स्टाफ की नौकरी जानी तय मानी जा रही है.नहीं बचेगी नौकरी... गंभीर नहीं तो कौन? टीम से एक कोचिंग स्टाफ की छुट्टी तयZoomभारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई. टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई एक्शन मोड में आ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ की भी समीक्षा करेगा. इसके अलावा गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में से कम से कम एक सदस्य की छुट्टी तय मानी जा रही है.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ से खुश नहीं है. हालांकि, कोचिंग स्टाफ में से किसी छुट्टी होगी उस नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, गौतम गंभीर की बात करें तो टीम इंडिया के साथ उनका साल 2027 तक का कॉन्ट्रैक्ट है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि फिलहाल बीसीसीआई हेड कोच नहीं बदलने के मूड में नहीं है.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद टीम को लगातार तीन टी20 मैचों में हार मिली है. इन मुकाबलों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही साधारण रही है. खास तौर पर टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजों ने तो पूरी तरह से निराश किया.

संजू को लेकर हो रही हौ चौतरफा आलोचना

खराब प्रदर्शन के अलावा टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं. खास तौर पर संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. संजू की जगह 15 वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका दिया गया है, लेकिन वो तीन मैच फ्लॉप रहे हैं. दूसरी तरफ तिलक वर्मा और ईशान किशन भी अपने लय में नजर नहीं आए हैं, जबकि उन्हें लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. अब देखना है ये कि क्या अंतिम टी20 मैच में तिलक या ईशान में किसी बाहर कर संजू को मौका दिया जाता है या फिर नहीं.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj